NEET UG RE Exam Result 2026 : एनटीए ने नीट यूजी 2026 रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में 20 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे. जिसमें से 11 लाख 21 हजार पास हुए हैं. एनटीए ने आज ही फाइनल आंसर-की जारी की थी. अब फाइनल रिजल्ट भी घोषित कर दिया है. परीक्षार्थी अपना रिजल्ट एनटीए की वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं
सभी अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं. इसके साथ ही टॉप रैंकर्स, राज्यवार टॉपर्स, श्रेणीवार टॉपर्स (SC, ST, OBC-NCL, Gen-EWS, PwBD, PwD), श्रेणीवार कट-ऑफ अंक तथा भाषा-वार भागीदारी की जानकारी भी वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है.

