Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायकेला में भीषण सड़क हादसा: हाइवा-ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग, दो चालकों की जिंदा जलकर मौत

    July 7, 2026

    मंईयांओं के लिए बड़ी खुशखबरी, एक साथ इस जिले की लाभुक के खाते में आए 7,500 रुपये

    July 7, 2026

    MS Dhoni B’Day: एमएस धोनी के वो 5 बड़े रिकॉर्ड, जिनका टूटना है नामुमकिन

    July 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»MS Dhoni B’Day: एमएस धोनी के वो 5 बड़े रिकॉर्ड, जिनका टूटना है नामुमकिन
    Breaking News

    MS Dhoni B’Day: एमएस धोनी के वो 5 बड़े रिकॉर्ड, जिनका टूटना है नामुमकिन

    AdminBy AdminJuly 7, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी की गिनती दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में होती है। इसके अलावा धोनी को बेहद शांत, लेकिन शातिर कप्तान के तौर पर याद किया जाता है। इस शातिर कप्तान का आज यानी सात जुलाई को जन्मदिन है। धोनी के फैंस के लिए ये दिन बहुत बड़ा है।

    एमएस धोनी ने जब से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा और जब अलविदा तब तक वह सुर्खियों में रहे। हालांकि, धोनी इससे बचते हैं और चुपचाप अपना काम करते हैं। उनके रिटायरमेंट का एलान इसकी बानगी है, लेकिन इस खिलाड़ी ने क्रिकेट के मैदान पर जो किया है वो आज भी रिकॉर्ड बुक में दर्ज है और जोर-जोर से क्रिकेट की दुनिया में शोर मचाता है। धोनी के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके ऐसे पांच रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका टूटना नामुमकिन सा है।

    धोनी के पांच बड़े रिकॉर्ड

    कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच

    धोनी टेस्ट, वनडे और टी20 मैचों को मिलाकर सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने कुल 332 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है जिसमें 178 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं 120 में उन्हें हार मिली है। छह मैच टाई रहे तो 15 मैच ड्रॉ रहे। धोनी ने 200 वनडे, 72 टी20 और 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है।

    सबसे ज्यादा इंटरनेशनल स्टम्पिंग

    धोनी विकेट के पीछे अपनी फुर्ती के लिए मशहूर थे। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टम्पिंग करने का रिकॉर्ड है। धोनी ने 538 इंटरनेशनल मैचों में 195 स्टम्पिंग की हैं।

    सबसे तेज स्टम्पिंग

    एमएस धोनी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज स्टम्पिंग का रिकॉर्ड है। उन्होंने वेस्टइंडीज के कीमो पॉल को 0.08 सेकेंड में स्टम्प किया था।

    वनडे में सबसे ज्यादा नाबाद

    एमएस धोनी के नाम वनडे में सबसे ज्यादा बार नाबाद लौटने का रिकॉर्ड है। वह 84 बार नाबाद लौटे हैं।

    3 आईसीसी ट्रॉफी

    एमएस धोनी तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले अभी तक इकलौते कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    सरायकेला में भीषण सड़क हादसा: हाइवा-ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग, दो चालकों की जिंदा जलकर मौत

    July 7, 2026

    मंईयांओं के लिए बड़ी खुशखबरी, एक साथ इस जिले की लाभुक के खाते में आए 7,500 रुपये

    July 7, 2026

    झारखंड में ATS के रडार पर ISIS-अलकायदा से जुड़े 61 संदिग्ध, नाम जारी

    July 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • सरायकेला में भीषण सड़क हादसा: हाइवा-ट्रेलर की टक्कर के बाद लगी आग, दो चालकों की जिंदा जलकर मौत
    • मंईयांओं के लिए बड़ी खुशखबरी, एक साथ इस जिले की लाभुक के खाते में आए 7,500 रुपये
    • MS Dhoni B’Day: एमएस धोनी के वो 5 बड़े रिकॉर्ड, जिनका टूटना है नामुमकिन
    • झारखंड में ATS के रडार पर ISIS-अलकायदा से जुड़े 61 संदिग्ध, नाम जारी
    • झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: पूर्व DGP अजय कुमार सिंह बने JHARERA के नए अध्यक्ष
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था पर जताई नाराजगी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.