कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने डेटाबेस के एकीकरण और सॉफ्टवेयर अनुप्रयोगों के उन्नयन के चलते सदस्य सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।
ईपीएफओ के अनुसार इस वजह से वर्तमान में दावा (क्लेम) दाखिल करने, पासबुक डाउनलोड करने समेत कई ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं।
ईपीएफओ की ऑनलाइन सेवाएं एक जुलाई तक रहेंगी बंद
संगठन ने बताया कि यह तकनीकी कार्य नियोजित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है ताकि भविष्य में सदस्यों को अधिक तेज, सुरक्षित और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। ईपीएफओ को उम्मीद है कि सभी सेवाएं एक जुलाई 2026 से फिर से सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगी।
डेटाबेस अपग्रेडेशन के चलते दावा दाखिल करने व पासबुक डाउनलोड सहित कई सुविधाएं प्रभावित
इस दौरान जिन कर्मचारियों को पीएफ निकासी, अग्रिम राशि के लिए आवेदन या पासबुक देखने की आवश्यकता है, उन्हें अस्थायी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ईपीएफओ ने सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

