Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026

    रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार
    Breaking News

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    AdminBy AdminJune 20, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र से इस वक्त की बेहद सनसनीखेज और बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस ने आधी रात को हड़गड़ी जंगल में मुठभेड़ के बाद, फिरौती के लिए अपहृत किए गए 6 ग्रामीणों को सकुशल बरामद कर लिया है। खुद को प्रतिबंधित संगठन एमसीसी (MCC) बताने वाले अपराधियों ने हथियार के बल पर इन ग्रामीणों का अपहरण किया था, जिन्हें पुलिस ने अपनी जांबाजी से बचा लिया है।घटना 18 जून की रात करीब 10:30 बजे की है, जब पुलिस को सूचना मिली कि टूंटीलावा से हेसातु जाने वाले रास्ते पर हड़गड़ी जंगल में 6 ग्रामीणों का अपहरण कर लिया गया है।

    अपराधी बंधकों को छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये फिरौती की मांग कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए चतरा एसपी के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।जैसे ही पुलिस टीम सर्च ऑपरेशन चलाते हुए घने जंगल के भीतर पहुंची, अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी गोलियां चलाई गईं।

    गिरफ्तार अभियुक्तों में टंडवा निवासी रमेश कुमार गंझू और सतीश कुमार गंझू शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने 3 देसी भराठी बंदूक, एक पिस्टल जैसा दिखने वाला लाइटर, एक बड़ी गुप्ती (चाकू) और पीड़ितों से लूटे गए 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने सिमरिया थाना में गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026

    रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

    June 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन
    • रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
    • रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक
    • झारखंड की छात्राओं को बड़ा तोहफा! नवंबर से मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, खुलेंगे 100 नए उत्कृष्ट स्कूल
    • रांची में मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, शुक्रवार-शनिवार इन रास्तों पर नहीं चलेगी गाड़ियां
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th June | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.