Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»पोड़ैयाहाट में मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे अनुपम भगत
    Breaking News

    पोड़ैयाहाट में मुखिया पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे अनुपम भगत

    AdminBy AdminJune 18, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में गुरुवार को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े पंचायत मुखिया अनुपम भगत उर्फ लड्डू को निशाना बनाकर फायरिंग कर दी. मुख्य बाजार स्थित पंडित टोला कांबली बगीचा के पास हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. राहत की बात यह रही कि हमले में मुखिया बाल-बाल बच गए और किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे.

    जानकारी के अनुसार, अनुपम भगत भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा से काम निपटाकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. आरोप है कि अपराधियों ने बेहद करीब से उन पर फायरिंग की. गोली चलने की आवाज से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. हालांकि दोनों गोलियां निशाने से चूक गईं और मुखिया सुरक्षित बच निकले. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

    मुखिया अनुपम भगत ने पुलिस को दिए बयान में तीन लोगों को नामजद करते हुए नयन यादव, अंकित यादव और विकास यादव पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि यह हमला पूरी योजना के तहत उनकी हत्या के इरादे से किया गया. इस मामले को और गंभीर इसलिए माना जा रहा है क्योंकि अनुपम भगत वर्ष 2024 के चर्चित शैलेंद्र भगत हत्याकांड के प्रमुख गवाह हैं. हाल ही में उन्होंने अदालत में जाकर मामले में गवाही दी थी. ऐसे में ग्रामीणों और मुखिया का आरोप है कि गवाही का दबाव बनाने और उन्हें डराने के उद्देश्य से इस वारदात को अंजाम दिया गया.

    घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पोड़ैयाहाट थाना पहुंच गए. आक्रोशित लोगों ने थाना परिसर का घेराव कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब जनप्रतिनिधियों पर भी खुलेआम हमला किया जा रहा है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर दोषियों को कानून के दायरे में लाने की मांग की है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.