Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को राहत, 16 और 17 जून को चलेंगी 14 स्पेशल ट्रेनें
    Breaking News

    बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को राहत, 16 और 17 जून को चलेंगी 14 स्पेशल ट्रेनें

    AdminBy AdminJune 16, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Exam Special Trains बिहार में आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर अभ्यर्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए दानापुर मंडल ने 16 एवं 17 जून को विभिन्न रूटों पर कुल 14 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों से परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने वाले हजारों अभ्यर्थियों को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

    रेल प्रशासन के अनुसार 16 जून की रात पटना एवं पटना साहिब क्षेत्र से सीमांचल, मिथिलांचल, चंपारण और मगध क्षेत्र के लिए पांच स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

    इनमें पाटलिपुत्र से किशनगंज, अररिया और नौगछिया के लिए तथा पटना जंक्शन से नरकटियागंज एवं भभुआ के लिए विशेष ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें क्रमशः बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, गया, डेहरी आन सोन और सासाराम जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।

    17 जून को परीक्षा संपन्न होने के बाद अभ्यर्थियों की वापसी को ध्यान में रखते हुए नौ विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इनमें पटना जंक्शन से गया, बक्सर से पटना एवं दानापुर, किऊल से गया, गया से किऊल, बख्तियारपुर से राजगीर तथा राजगीर से बख्तियारपुर के बीच विशेष ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों का संचालन नालंदा, बिहारशरीफ, नवादा और शेखपुरा जैसे प्रमुख स्टेशनों के रास्ते किया जाएगा।

    रेलवे अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान संभावित अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और अभ्यर्थियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह विशेष व्यवस्था की गई है। मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त रेलकर्मियों की तैनाती, यात्री मार्गदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम भी किए गए हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन
    • बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन
    • रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
    • रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक
    • झारखंड की छात्राओं को बड़ा तोहफा! नवंबर से मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, खुलेंगे 100 नए उत्कृष्ट स्कूल
    • रांची में मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, शुक्रवार-शनिवार इन रास्तों पर नहीं चलेगी गाड़ियां
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.