Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»चाकुलिया में जंगली हाथियों का कहर, रेलवे कर्मचारी को उठाकर पटका, दोनों पैर गंभीर रूप से ज़ख्मी
    Breaking News

    चाकुलिया में जंगली हाथियों का कहर, रेलवे कर्मचारी को उठाकर पटका, दोनों पैर गंभीर रूप से ज़ख्मी

    AdminBy AdminJune 15, 2026Updated:June 15, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को फिर यहां जंगली हाथियों का कहर दिखने को मिला. चाकुलिया वन क्षेत्र के सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास काम कर रहे पश्चिम बंगाल निवासी संजीव सिन्हा पर हाथियों ने हमला कर दिया. संजीव सिन्हा (53)रेलवे में लाइनमेन का काम करते है, और घटना के दौरान रेलवे ट्रैक पर काम कर रहे थे. इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार कर रहे हाथियों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. हाथियों ने उन्हें उठा कर पटक दिया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. घायल की हालत गंभीर है. उसके दोनों पैर में गहरी चोट आई है. घटना के बाद रेल कर्मियों में दहशत है. रेल कर्मी पर हमला करने के बाद हाथी जंगल की ओर चले गए. सुनसुनिया रेल फाटक चाकुलिया और कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन के बीच में है.

    13 हाथियों के दल ने किया हमला

    स्थानीय लोगों के अनुसार 13 हाथियों के एक दल ने रेल कर्मी पर हमला किया. हाथी रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, जबकि रेल कर्मी संजीव सिन्हा डाउन लाइन किनारे अपना काम के रहे थे. जंगल से हाथियों के निकलते ही संजीव सिन्हा हाथियों के सामने आ गए. वे कुछ समझ पाते इससे पहले ही हाथियों ने उनपर हमला कर दिया. रेलवे ट्रैक पर ही उन्हें पटक दिया. रेलवे ट्रैक जंगल के बीच में है. इसलिए हाथियों के आने की जानकारी रेल कर्मी को नहीं मिल पाई. हाथी अचानक उनके सामने आ गए. लोगों के अनुसार सुनसुनिया जंगल और उसके आसपास के गांव में 30 से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है. इससे लोग दहशत में है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.