झारखंड बार काउंसिल चुनाव: 23 पदों के लिए काउंटिंग पूरी, विजयी उम्मीदवारों की जल्द जारी होगी अधिसूचना
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के 23 पदों के लिए मतगणना पूरी हो गई है, और विजयी उम्मीदवारों के नामों की अधिसूचना जल्द जारी होने की संभावना है। …और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के 23 पदों के लिए मतगणना संपन्न हो गई है। जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों के नामों की अधिसूचना अगले सप्ताह होने की संभावना है।
बार काउंसिल के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ की ओर से सभी 23 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए इसकी अधिसूचना के लिए विधि विभाग को भेज दिया गया है।
बार काउंसिल के नियम के अनुसार, अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव की प्रक्रिया संपन्न मानी जाएगी। इसमें इसलिए देरी हो हो गई, क्योंकि एक उम्मीदवार महेश तिवारी की उम्मीदवारी को रद कर दिया गया था
उनको एक महिला वकील से दुर्व्यवहार मामले में दो साल की सजा सुनाई गई थी। यह सजा मतगणना के दौरान ही आया था, जबकि महेश तिवारी ने जीत के लिए निर्धारित मत भी प्राप्त कर लिया था। लेकिन सजा की सूचना देते हुए महिला वकील ने बार काउंसिल में इसकी शिकायत की थी।
इस पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने महेश तिवारी की उम्मीदवारी निरस्त करते हुए प्रयाग महतो को निर्वाचित घोषित कर दिया। इसके खिलाफ महेश तिवारी ने उच्च स्तरीय कमेटी में याचिका दाखिल की थी।
याचिका पर सुनवाई के बाद उच्च स्तरीय कमेटी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्णय को सही माना और चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके बाद अब फिर से चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए जीत दर्ज कराने वाले 23 उम्मीदवारों को नामों की अधिसूचना के लिए विधिक विभाग को भेजा गया है।
अधिसूचना जारी होने का बाद बार काउंसिल सभी जिला बार संघों को इसकी सूची भेजेगा। बता दें कि इस बार बार काउंसिल चुनाव में पांच महिलाओं का पद आरक्षित किया गया है, जबकि दो महिला सदस्यों का चयन मनोनयन के आधार पर किया जाना है।

