बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार डीएलएड एंट्रेस एग्जाम 2026-27 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए आज यानी 28 मई को उपलब्ध करवा दिए गए हैं। बोर्ड द्वारा हॉल टिकट का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट form.bsebdeled.com पर एक्टिव किया गया है। आप तुरंत ही साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके सीधे Bihar DElEd Admit Card Download कर सकते हैं।
परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग एवं सेंटर
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा बिहार डीएलएड एग्जाम का आयोजन 8 से लेकर 22 जून 2026 तक करवाया जायेगा। 8 जून परीक्षा द्वितीय शिफ्ट में वहीं 9 से लेकर 22 जून तक परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली पाली की परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 9 से 11:30 तक एवं दूसरी शिफ्ट के लिए टाइमिंग अपरान्ह 2 से 4:30 तक रहेगी। पहली पाली के उम्मीदवारों को केंद्र पर सुबह 7:30 से 8:30 के बीच एवं दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 12:30 से 1:30 तक रिपोर्ट करना होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
- बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट form.bsebdeled.com पर जाना होगा।
- होम पेज पर आपको Download Admit Card पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद मांगी गई लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करनी होगी।
- अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
- आप नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
सभी छात्रों को बता दें की परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होगा। एग्जाम राज्य के पूर्णियां, मुंगेर, भागलपुर, सहरसा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पटना, गया व सारण जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी।
सभी उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। बिना हॉल टिकट के आपको परीक्षा केंद्र पर एंट्री नहीं दी जाएगी ऐसे में आप एग्जाम देने से वंचित हो जायेंगे।

