झारखंड हाईकोर्ट में 18 मई से ग्रीष्म अवकाश रहेगा. अवकाश के दौरान सिर्फ आवश्यक सिविल और क्रिमिनल मामलों की सुनवाई होगी. इसको लेकर वेकेशन बेंच की सूची जारी कर दी गई है. 19 और 21 मई को जस्टिस संजय प्रसाद की बेंच सुनवाई करेगी. 19 और 21 मई को ही जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की बेंच भी सुनवाई करेगी. 26 और 29 मई को जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय की बेंच सुनवाई करेगी. 2 जून और 4 जून को जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय की बेंच सुनवाई करेगी. 6 जून तक हाईकोर्ट में अवकाश रहेगा.

