राँची पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कई थाना प्रभारियों का स्थानांतरण करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार राजधानी राँची के विभिन्न थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
नई नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह को जगन्नाथपुर थाना प्रभारी बनाया गया है।
इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह को डेलीमार्केट थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इंस्पेक्टर राम कुमार वर्मा को खलारी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इंस्पेक्टर जयदीप टोप्पो को बुण्डू थाना प्रभारी बनाया गया है।
इंस्पेक्टर इम्तियाज अहसन को पुलिस केन्द्र भेजा गया है।
इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी को यातायात थाना प्रभारी, जगन्नाथपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इंस्पेक्टर मनोज कुमार-1 को ओरमांझी थाना प्रभारी बनाया गया है।

