Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»होलिका दहन से जुड़े अचूक उपाय, जिसे करते ही दूर होंगे कष्ट और पूरी होंगी कामनाएं
    Breaking News

    होलिका दहन से जुड़े अचूक उपाय, जिसे करते ही दूर होंगे कष्ट और पूरी होंगी कामनाएं

    AdminBy AdminMarch 2, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    सनातन परंपरा में फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर रंगों का पावन पर्व मनाने से पहले होलिका दहन और उसका पूजन करने की परंपरा चली आ रही है. हिंदू मान्यता के अनुसार होलिका दहन की रात की जाने वाली पूजा जीवन से जुड़े सभी दुख, दुर्भाग्य और निगेटिविटी को दूर करके सुख-सौभाग्य और सकारात्मकता लाती है. होलिका दहन के समय आखिर किस पूजा या फिर कहें उपाय को करने से आपकी आर्थिक एवं मानसिक दिक्कतें दूर हों सकती है और कौन सा उपाय जीवन की सभी बाधाओं को दूर करते हुए शत्रुओं पर विजय दिला सकता है, आइए इसे विस्तार से जानते हैं.

    1. शत्रु बाधा दूर करने का उपाय 

    यदि आपको हर समय जाने-अनजाने शत्रु या विरोधी का भय बना रहता है तो होलिका दहन की रात को एक कागज में पीली सरसों और सेंधा नमक लपेट कर उसे अपने सिर पर से घड़ी की उल्टी दिशा में यानि एंटी क्लॉकवाइस सात बार घुमाएं और फिर उस कागज की पोटली को जलती हुई होलिका में डालकर शत्रुओं पर विजय पाने की कामना करें. मान्यता है कि होलिका दहन का यह उपाय न सिर्फ शत्रु बल्कि जीवन से जुड़े सभी प्रकार के भय को दूर करता है.

    2. पैसों की किल्लत को दूर करने का उपाय 

    यदि आपके पास पैसा नहीं टिक रहा है और आप इन दिनों आर्थि​क दिक्कत के चलते परेशान चल रहे हैं तो आपको इस साल होलिका की पूजा करते समय नारियल का उपाय अवश्य करना चा​हिए. धन की समस्या को दूर करने के लिए आज एक सूखे नारियल में चीनी का बूरा भरें और उसे जलती हुई होलिका में डालकर सात बार परिक्रमा करें. इसके बाद अगले दिन होलिका की राख को लाल कपडे में बांध कर अपने कैश रखने वाले स्थान पर रखें. होलिका के इस उपाय से धन में बढ़ोत्तरी होगी.

    3. करियर-कारोबार से जुड़ा उपाय 

    यदि आपको लगता है कि करियर या फिर कारोबार, आपके काम बनते-बनते रह जाते हैं तो आपको इन दोनों ही क्षेत्र में मनचाही सफलता और प्रगति की कामना को पूरा करने के लिए होलिका दहन की राख को अपने घर के मंदिर या फिर किसी पवित्र स्थान पर लाकर रख दें और जिस दिन अपने करियर या कारोबार से जुड़े विशेष कार्य के लिए निकलें तो इसकी राख का तिलक लगाकर निकलें. होलिका की पवित्र राख आपके जीवन की निगेटिविटी को दूर करते हुए सुख-सौभाग्य और मनचाही सफलता दिलाएगी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.