Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026

    मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा: फलोदी में ट्रैवलर-ट्रेलर टक्कर में 18 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
    Breaking News

    राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा: फलोदी में ट्रैवलर-ट्रेलर टक्कर में 18 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

    AdminBy AdminNovember 3, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    राजस्थान में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा जोधपुर के पास फलोदी जिले में यह हादसा हुआ जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई है. लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं. ताजा जानकारी के अनुसार सभी मृतक सूरसागर इलाके के रहने वाले बताए गए. ये सभी बीकानेर के कोलायत मंदिर से पूजा पाठ कर लौट रहे थे।.

    जानिए घटना के बारे में विस्तार से

    राजस्थान के फलोदी जिले के मतोड़ा इलाके में श्रद्धालुओं से भरे एक ट्रैवलर वाहन सड़क किनारे खड़े एक टेलर से जा टकराया जिससे 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. कई अन्य घायल हो गए. यह टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया. कई लोग उसमें फंस गए‌. स्थानीय पुलिस के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब  सूरसागर स्थित माली समुदाय के लोग बीकानेर के कोलायत मंदिर से पूजा करके लौट रहे थे. यहां कपिल मुनि का आश्रम है. प्रत्यक्ष सदस्यों के अनुसार ट्रैवलर वहां बहुत तेज गति से जा रहा था. कोहरे और कम रोशनी की वजह से चालक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर को देख नहीं सका. इस कारण से वाहन सीधे जा टकराया. घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस घटना पर प्रशासनिक अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य चलाने का निर्देश दिया है. घायलों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है‌. इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फलोदी में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026

    मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग

    May 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज
    • रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर
    • मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग
    • रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    • Koylanchal Samvad e-paper | 1st May | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.