Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची पाइपलाइन हादसा: चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास मिट्टी धंसने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप

    April 28, 2026

    रांची में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

    April 28, 2026

    गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Featured»मोकामा में जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या से तनाव: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़े खुलासे, दो थानेदार निलंबित
    Featured

    मोकामा में जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या से तनाव: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़े खुलासे, दो थानेदार निलंबित

    AdminBy AdminNovember 1, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मोकामा विधानसभा क्षेत्र के पंडारक प्रखंड के भदौर थाना क्षेत्र में गुरुवार को जनसुराज प्रत्याशी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या से माहौल तनावपूर्ण है। इधर, दुलारचंद हत्याकांड में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद कई अहम तथ्य उजागर हुए हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार, दुलारचंद के सीने पर किसी भारी वस्तु से दबाव डाला गया था, जिसके कारण उनके हृदय और फेफड़ों पर अत्यधिक दबाव पड़ा और हृदय गति रुक गई। इस दबाव के कारण उनकी मौत हुई।

    एड़ी में गोली लगी थी

    रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि दुलारचंद की एड़ी में गोली लगी थी, जो आर-पार हो गई थी। इसके साथ ही उनकी कई पसलियां भी टूटी मिली हैं। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि पहले उन्हें पीटा गया था, इसके बाद गाड़ी चढ़ा दी गई।

    सूत्रों के अनुसार, मेडिकल टीम ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। अब पुलिस रिपोर्ट के आधार पर जांच तेज कर रही है। हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के लिए एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है।

    दुलारचंद हत्याकांड में अब चौथी प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। राजद उम्मीदवार वीणा देवी के समर्थक ने शुक्रवार देर रात पंडारक थाना में केस दर्ज कराया। इसमें तीन नामजद और पांच अज्ञात पर प्राथमिकी हुई है। इस हत्याकांड में पहले से ही कई थानों में तीन प्राथमिकी दर्ज हैं।

    2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    ग्रामीण एसपी के मुताबिक, शुक्रवार की रात विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

    सूत्रों के मुताबिक, पंडारक, मोकामा, हथिदह और बाढ़ थाना क्षेत्रों से दर्जनों लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है। अनंत सिंह के पक्ष से नौ और पियूष खेमे से 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दोनों पक्षों के समर्थक शामिल बताए जा रहे हैं।

    क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी गई है ताकि माहौल शांत बना रहे। वहीं, ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा बलों की गश्ती भी बढ़ा दी गई है।

    भदौर और घोसवरी थानेदार को निलंबित किया

    दुलारचंद यादव हत्याकांड में भदौर और घोसवरी थानेदार को निलंबित कर दिया गया है।  लापरवाही को लेकर एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने घोसवरी थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार और भदौर थानाध्यक्ष रवि रंजन चौहान निलंबित कर दिया है।

    मोकामा विधानसभा क्षेत्र के तीन उम्मीदवार वीणा देवी, अनंत सिंह और प्रियदर्शी पीयूष को अतिरिक्त सुरक्षा दी जा रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची पाइपलाइन हादसा: चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास मिट्टी धंसने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप

    April 28, 2026

    रांची में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

    April 28, 2026

    गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत

    April 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची पाइपलाइन हादसा: चिरौंदी पेट्रोल पंप के पास मिट्टी धंसने से युवक की मौत, कंपनी पर लापरवाही का आरोप
    • रांची में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
    • गिरिडीह में चाट बनी मौत का कारण: पानी-पूरी खाने के बाद मासूम की मौत, इलाके में दहशत
    • झारखंड में बालू घाट नीलामी आसान: अब ठेकेदार 3 किश्तों में भरेंगे रॉयल्टी, सरकार का बड़ा फैसला
    • राघव चड्ढा समेत 7 AAP सांसद BJP में शामिल, राज्यसभा में बदला सियासी समीकरण
    • बिहार के सारण सड़क हादसा: टेंपो-स्कार्पियो टक्कर में महिला समेत 3 की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.