Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»चुनाव नहीं लड़ेंगे पवन सिंह: भोजपुरी समाज को दिया संदेश
    Breaking News

    चुनाव नहीं लड़ेंगे पवन सिंह: भोजपुरी समाज को दिया संदेश

    AdminBy AdminOctober 11, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पटना: भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट करके यह जानकारी दी पवन सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के उद्देश्य से पार्टी जॉइन नहीं की थी, और न ही उनकी विधानसभा चुनाव लड़ने की कोई योजना है।

    “मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूँ कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है। मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूँ और रहूँगा।” इससे पहले बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ उनकी हालिया मुलाकातों के बाद ऐसी खबरें गर्म थीं कि वो इस बार चुनावी मैदान में उतर सकते हैं, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्पष्ट किया कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।

    मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूँ कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है |
    मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूँ और रहूँगा। pic.twitter.com/reVNwocoav

    — Pawan Singh (@PawanSingh909) October 11, 2025

    पत्नी ज्योति सिंह के साथ निजी विवाद गहराया

    एक ओर पवन सिंह ने चुनावी राजनीति से दूरी बनाई है, वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहा विवाद लगातार गहराता जा रहा है। दोनों के बीच निजी और कानूनी टकराव लंबे समय से सुर्खियों में है, लेकिन अब ये इसलिए अधिक चर्चा में है क्योंकि ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उन पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जब वो बच्चे के लिए तरस रही थीं, तब पवन सिंह उन्हें गर्भपात की दवा खिलाया करते थे। जब ज्योति सिंह ने इसका विरोध किया, तो उन्हें टॉर्चर किया जाता था।

    प्रताड़ना से परेशान नींद की गोलियां खा ली थीं ज्योति

    ज्योति सिंह ने बताया कि इस प्रताड़ना से परेशान होकर एक बार उन्होंने नींद की गोलियां (स्लीपिंग पिल) खा ली थीं, जिसके बाद पवन सिंह के भाई उन्हें अस्पताल ले गए थे। ज्योति सिंह ने पवन सिंह के राजनीति में टिकट दिलवाने के वादे पर भी तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति खुद 15 साल से एक पार्टी से जुड़े होने के बावजूद टिकट नहीं पा सका, वह उन्हें क्या टिकट दिलवाएगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन
    • बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन
    • रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
    • रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक
    • झारखंड की छात्राओं को बड़ा तोहफा! नवंबर से मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, खुलेंगे 100 नए उत्कृष्ट स्कूल
    • रांची में मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, शुक्रवार-शनिवार इन रास्तों पर नहीं चलेगी गाड़ियां
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.