Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक

    August 29, 2026

    झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?

    August 29, 2026

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»रांची में परिवहन विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी से छिनतई, सोने की चेन झपट कर अपराधी फरार
    Breaking News

    रांची में परिवहन विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी से छिनतई, सोने की चेन झपट कर अपराधी फरार

    AdminBy AdminSeptember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    chain snatching rnachi
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    राजधानी रांची में अपराधी दिन प्रतिदिन दिन बेखौफ होते जा रहे है. आए दिन चोरी और छिनतई की घटनाएं आम हो गई है. ताजा मामला राजधानी रांची के मेकॉन कॉलोनी से सामने आया है. जहां गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे मेकॉन कॉलोनी में बाइक सवार अपराधियों ने परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव अशोक कुमार को निशाना बनाया. उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए. घटना के बाद उन्होंने डोरंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई.

    पुलिस जांच में पता चला कि उसी दिन सुबह साढ़े सात बजे लालपुर थाना क्षेत्र में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी. बाइक सवार अपराधियों ने वहां भी एक महिला की चेन छीन ली थी. जांच में यह भी पता चला कि अपराधियों की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी.

    16 सितंबर को सुबह करीब छह बजे लोरेटो स्कूल के पास बैंक ऑफ इंडिया के पास भी एक महिला चेन स्नेचिंग का शिकार हुई. अपराधी उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए. उसी दिन रात करीब साढ़े आठ बजे खेलगांव चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक और महिला को निशाना बनाया. पीड़िता अपने पति के साथ किराने की दुकान से लौट रही थी, तभी अपराधियों ने अचानक हमला कर उसकी चेन छीन ली.

    सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले हाईकोर्ट के अधिवक्ता जितेंद्र कुमार पसारी भी अपराधियों का शिकार हो गए. लालपुर थाना क्षेत्र में सर्किट हाउस चौक से साइंस ब्लॉक की ओर जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए. बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे लेक फ्रंट होटल के पास एक छात्रा भी चेन स्नेचिंग का शिकार हो गई. वह करमटोली चौक की ओर जा रही थी, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसकी सोने की चेन छीन ली.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक

    August 29, 2026

    झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?

    August 29, 2026

    झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र

    August 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • नेपाल में चीन सीमा के पास त्रिशूली नदी के किनारे मिले विस्फोटक
    • झारखंड: जांच के आदेश से गिरफ्तारी तक… JSSC-CGL केस में अब तक कितनी कार्रवाई, कितने आरोपी गिरफ्तार?
    • झारखंड में खनिज खोज में AI की एंट्री, सैटेलाइट डेटा से चिन्हित होंगे संभावित क्षेत्र
    • आज से 3 दिन झारखंड में आफत की बारिश, इन जिलों में वज्रपात का भी खतरा
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 29th Aug | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.