Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JTET 2026: 986 केंद्रों पर आज 5.65 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा, नकल पर 5 लाख जुर्माना और 3 साल की जेल; CM हेमंत की खास अपील

    November 1, 2026

    रांची पुलिस लाइन में बड़ा एक्शन! जुआ खेलते और खिलाते 10 पुलिसकर्मी रंगेहाथ गिरफ्तार, सभी सस्पेंड

    October 31, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा! होमगार्ड जवान के खाते में पहुंचे 1.08 करोड़, 10% कमीशन लेकर करता था ट्रांसफर

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, ‘नया भारत’ थीम के साथ देश आज मना रहा 79वां स्वतंत्रता दिवस
    Breaking News

    पीएम मोदी ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, ‘नया भारत’ थीम के साथ देश आज मना रहा 79वां स्वतंत्रता दिवस

    AdminBy AdminAugust 15, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देश आज 15 अगस्त को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह के साथ मना रहा है, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। उनके साथ फ्लाइंग ऑफिसर राशिका शर्मा ने झंडा फहराने में सहयोग किया। झंडा फहराने के बाद भारतीय वायुसेना के दो Mi-17 हेलिकॉप्टरों से पुष्प वर्षा हुई। एक हेलीकाॅप्टर ने राष्ट्रीय ध्वज और दूसरे ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का झंडा लहराया। इन हेलिकॉप्टरों को विंग कमांडर विनय पूनिया और विंग कमांडर आदित्य जायसवाल ने उड़ाया।

    पीएम मोदी का स्वागत लाल किले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने किया। उन्हें 128 सदस्यों की इंटर-सर्विसेज गार्ड ऑफ ऑनर दी गई, जिसका नेतृत्व विंग कमांडर अरुण नागर ने किया। लाल किले पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राजधानी दिल्ली स्थित राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘नया भारत’ रखी गई है, जो 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दर्शाती है। लाल किले के सामने ज्ञानपथ पर सेना, नौसेना और वायुसेना के 2,500 कैडेट्स व ‘माय भारत’ वॉलंटियर्स ने ‘नया भारत’ का लोगो बनाकर बैठने की विशेष व्यवस्था की।

    जनभागीदारी बढ़ाने के लिए इस बार लगभग 5,000 विशेष मेहमानों को समारोह में आमंत्रित किया गया। इनमें 2025 स्पेशल ओलंपिक्स में भाग लेने वाला भारतीय दल, अंतरराष्ट्रीय खेल विजेता, खेलो इंडिया पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट, राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित व वित्तीय सहायता प्राप्त श्रेष्ठ किसान, क्रेडिट गारंटी स्कीम के तहत सर्वश्रेष्ठ व्यापारी/सहकारी समितियां, ओडीएफ प्लस गांवों के सर्वश्रेष्ठ सरपंच, ‘कैच द रेन अभियान’ के सरपंच, पीएम युवा योजना के श्रेष्ठ युवा लेखक, पीएम-विशेष प्रशिक्षण योजनाओं के प्रतिभाशाली युवा, पीएम वन धन योजना के उद्यमी, एससी/एसटी उद्यमी, पीएम आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी और अन्य शामिल हैं।

    इसके अलावा पहली बार स्वतंत्रता दिवस की शाम देशभर में 140 से अधिक प्रमुख स्थानों पर सेना, नौसेना, वायुसेना, कोस्ट गार्ड, एनसीसी, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, बीएसएफ, आईडीएस, आरपीएफ और असम राइफल्स के बैंड देशभक्ति धुनें बजाकर ऑपरेशन सिंदूर की विजय का जश्न मनाएंगे। प्रधानमंत्री के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने पूरे देश में देशभक्ति की भावना जगाई। इस अवसर पर पूरे भारत में ‘तिरंगा यात्रा’ भी निकाली गई, जिसने जन-जन में राष्ट्रीय गौरव का संचार किया

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    JTET 2026: 986 केंद्रों पर आज 5.65 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा, नकल पर 5 लाख जुर्माना और 3 साल की जेल; CM हेमंत की खास अपील

    November 1, 2026

    रांची पुलिस लाइन में बड़ा एक्शन! जुआ खेलते और खिलाते 10 पुलिसकर्मी रंगेहाथ गिरफ्तार, सभी सस्पेंड

    October 31, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा! होमगार्ड जवान के खाते में पहुंचे 1.08 करोड़, 10% कमीशन लेकर करता था ट्रांसफर

    October 31, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JTET 2026: 986 केंद्रों पर आज 5.65 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा, नकल पर 5 लाख जुर्माना और 3 साल की जेल; CM हेमंत की खास अपील
    • रांची पुलिस लाइन में बड़ा एक्शन! जुआ खेलते और खिलाते 10 पुलिसकर्मी रंगेहाथ गिरफ्तार, सभी सस्पेंड
    • बोकारो ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा! होमगार्ड जवान के खाते में पहुंचे 1.08 करोड़, 10% कमीशन लेकर करता था ट्रांसफर
    • झारखंड: मध्याह्न भोजन के लिए 302 करोड़ रुपये जारी, सात महीने बाद मिली राहत; 9 नवंबर से बंद होने का टला खतरा
    • रांची में धूमधाम से मनाया गया केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का 44वां जन्मदिन, LJP (रामविलास) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काटा केक
    • IIT ISM धनबाद के हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिरकर पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, महाराष्ट्र का था स्टूडेंट
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.