Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»आतंकी संगठनों से जुड़े हैं झारखंड के 285 लोग, ATS ने किया चौंकाने वाला खुलासा
    Breaking News

    आतंकी संगठनों से जुड़े हैं झारखंड के 285 लोग, ATS ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    AdminBy AdminAugust 11, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    आपको यह जानकर हैरानी होगी कि झारखंड राज्य के 285 लोग देश-विदेश में सक्रिय प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से जुड़े हुए हैं. इसका खुलासा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड (एटीएस) द्वारा तैयार एक खुफिया रिपोर्ट में किया गया है. संदिग्ध लोगों की सूची में वैसे आतंकियों के नाम शामिल हैं, जो पूर्व में किसी आतंकी घटना में शामिल होने के आरोप में जेल जा चुके हैं या उन पर केस दर्ज है. या फिर वह वर्तमान में बरी होकर या जमानत पर बाहर आ चुके हैं. इन लोगों की गतिविधियों पर समय-समय पर एटीएस के द्वारा निगरानी रखने का भी काम किया जाता है. इसलिए एटीएस द्वारा इनके नाम के अलावा पूरा पता, पिता का नाम और उनके मोबाइल नंबर आदि भी एकत्र करके रखे गये हैं.

    इन आतंकी संगठनों से जुड़े हैं झारखंड के लोग

    एटीएस की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में रहनेवाले लोगों का नाम अब तक जिन आतंकी संगठन से जुड़कर सामने आ चुका है, उनमें इंडिया मुजाहिद्दीन से लेकर सिम्मी, लश्कर-ए-तैयबा, एक्यूआइएस, आइएसआइएस सहित अन्य आतंकी संगठन शामिल हैं. एटीएस की पूरी रिपोर्ट विभिन्न आतंकियों की झारखंड या राज्य के बाहर से गिरफ्तारी और उनसे पूछताछ में आये संदिग्ध लोगों के नाम और पते के आधार पर तैयार की गयी है.

    पाकुड़ जिले से सबसे अधिक संदिग्ध मिले

    राज्यभर के 285 लोगों में से सबसे अधिक पाकुड़ जिले के 113 लोग आतंकी संगठनों से जुड़े हुए हैं. राजधानी रांची की बात करें तो, यहां से कुल 49 लोग आतंकी संगठनों में शामिल हैं. वहीं बोकारो, खूंटी, लातेहार, चतरा और गोड्डा से सबसे कम 1-1 लोग देश-विदेश में सक्रिय आतंकी संगठनों से जुड़े हुए हैं.

    पाकुड़ और साहेबगंज में फैल रहा पीएफआइ का जाल

    रिपोर्ट के अनुसार आतंकी संगठन पीएफआइ का जाल सबसे ज्यादा पाकुड़ और साहेबगंज में फैला हुआ है. दूसरे आतंकी संगठन एक्यूआइएस ने रांची, हजारीबाग, लोहरदगा और जमशेदपुर में अपना जाल फैला रखा है. इसी तरह सिम्मी से जुड़े सर्वाधिक संदिग्ध रांची, हजारीबाग, लोहरदगा और जमशेदपुर में हैं. आइएसआइएस का जाल हजारीबाग, लोहरदगा, गढ़वा, गोड्डा और जमशेदपुर में है. लश्कर-ए-तैयबा हजारीबाग और जमशेदपुर में पैर फैलाने की कोशिश में लगा है. आइवाइएफ हजारीबाग और रामगढ़ में युवाओं को बरगला रहा है. हिज्ब उत तहरीर की मौजूदगी इस समय खूंटी और धनबाद में दिख रही है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.