Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JTET 2026: 986 केंद्रों पर आज 5.65 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा, नकल पर 5 लाख जुर्माना और 3 साल की जेल; CM हेमंत की खास अपील

    November 1, 2026

    रांची पुलिस लाइन में बड़ा एक्शन! जुआ खेलते और खिलाते 10 पुलिसकर्मी रंगेहाथ गिरफ्तार, सभी सस्पेंड

    October 31, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा! होमगार्ड जवान के खाते में पहुंचे 1.08 करोड़, 10% कमीशन लेकर करता था ट्रांसफर

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड पुलिस द्वारा नक्सली संगठन के उग्रवादियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के मद्देनजर उनके आय के स्त्रोत पर करारा प्रहार, भारी मात्रा में नकद राशि की बरामदगी
    Breaking News

    झारखंड पुलिस द्वारा नक्सली संगठन के उग्रवादियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के मद्देनजर उनके आय के स्त्रोत पर करारा प्रहार, भारी मात्रा में नकद राशि की बरामदगी

    AdminBy AdminJuly 27, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला में प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों के आर्थिक स्त्रोत पर अबतक का सबसे बड़ा प्रहार।

    झारखण्ड पुलिस द्वारा प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के मद्देनजर उनके आय के स्त्रोत पर करारा प्रहार करते हुए भारी मात्रा में नकद राशि की बरामदगी.

    https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250727-WA0009.mp4

     

    पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला में प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों के विरूद्ध सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, जमीन के नीचे छिपाए 34,99,000 /- (चौंतीस लाख निन्यानबे हजार) रूपये नकद राशि बरामद। प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में सुरक्षाबलों को पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला में बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान चाईबासा पुलिस, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 34,99,000/- (चौतीस लाख निन्यानवे हजार) रूपये नकद राशि बरामद किये गये है।

    बरामद नकद राशि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों के खिलाफ जमीनी सुरंग बिछाने, हथियार एवं विस्फोटक खरीदने के लिए रखा गया था।

    विगत दिनों में पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला अन्तर्गत विभिन्न जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गये लगभग 80 1.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है।

    प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस, कोबरा, सी०आर०पी०एफ० एवं झारखण्ड जगुआर की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

    पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को दिनांक-26.07.2025 को गुप्त आसूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियों के द्वारा पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला के कराईकेला थानान्तर्गत जंगली / पहाडी क्षेत्र में अवैध रूप से वसूले गये लेवी के रूप संग्रहित रूपया को छुपाकर रखा गया है, जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस (चाईबासा पुलिस), झारखण्ड जगुआर, एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN. के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए दिनांक-27.07.2025 को पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला के कराईकेला थानान्तर्गत जंगली/पहाडी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारम्भ किया गया।

    संयुक्त अभियान दल के द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान दिनांक-27.07.2025 को पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला के कराईकेला थानान्तर्गत नवादा के जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा अवैध रूप से वसूले गये लेवी के रूप संग्रहित 34,99,000/- (चौंतीस लाख निन्यानबे हजार) रूपया बरामद किया गया है तथा उनके आर्थिक स्त्रोतो पर करारा प्रहार झारखण्ड पुलिस के द्वारा किया गया है। इस संबंध में अग्रतर कारवाई की जा रही हैं।

    अभियान दलः-

    1. चाईबासा पुलिस

    2. झारखण्ड जगुआर

    3. सी०आर०पी०एफ० 60 BN.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    JTET 2026: 986 केंद्रों पर आज 5.65 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा, नकल पर 5 लाख जुर्माना और 3 साल की जेल; CM हेमंत की खास अपील

    November 1, 2026

    रांची पुलिस लाइन में बड़ा एक्शन! जुआ खेलते और खिलाते 10 पुलिसकर्मी रंगेहाथ गिरफ्तार, सभी सस्पेंड

    October 31, 2026

    बोकारो ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा! होमगार्ड जवान के खाते में पहुंचे 1.08 करोड़, 10% कमीशन लेकर करता था ट्रांसफर

    October 31, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JTET 2026: 986 केंद्रों पर आज 5.65 लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा, नकल पर 5 लाख जुर्माना और 3 साल की जेल; CM हेमंत की खास अपील
    • रांची पुलिस लाइन में बड़ा एक्शन! जुआ खेलते और खिलाते 10 पुलिसकर्मी रंगेहाथ गिरफ्तार, सभी सस्पेंड
    • बोकारो ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा! होमगार्ड जवान के खाते में पहुंचे 1.08 करोड़, 10% कमीशन लेकर करता था ट्रांसफर
    • झारखंड: मध्याह्न भोजन के लिए 302 करोड़ रुपये जारी, सात महीने बाद मिली राहत; 9 नवंबर से बंद होने का टला खतरा
    • रांची में धूमधाम से मनाया गया केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का 44वां जन्मदिन, LJP (रामविलास) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काटा केक
    • IIT ISM धनबाद के हॉस्टल की आठवीं मंजिल से गिरकर पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, महाराष्ट्र का था स्टूडेंट
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.