Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान

    May 6, 2026

    Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित

    May 6, 2026

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»आज से झारखंड में तेज बारिश के आसार, 19 जिलों के लिए अलर्ट जारी
    Breaking News

    आज से झारखंड में तेज बारिश के आसार, 19 जिलों के लिए अलर्ट जारी

    AdminBy AdminJuly 23, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में बुधवार से कमजोर मानसून सक्रिय होगा और अगले चार दिन राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। 24 और 25 को राज्य के कोल्हान और संताल परगना के छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 27 जुलाई तक सभी हिस्सों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवा चलने के साथ वज्रपात गिरने की चेतावनी भी दी गई है।

    मौसम विभाग ने 24 और 25 को पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा तथा संताल के जामताड़ा, दुमका, देवघर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रांची, सिमडेगा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ खूंटी में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून कमजोर रहा। कोलेबिरा में 38 मिमी बारिश हुई। वहीं, मैथन में 28 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। झारखंड में इस मानसून सीजन के दौरान अब तक 644.5 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य वर्षापात 414.9 मिमी से 55 फीसदी अधिक है। वहीं, रांची में इस अवधि में 864.4 मिमी बारिश हो चुकी है। यह इस अवधि के सामान्य वर्षापात से 428.1 मिमी से 102 प्रतिशत अधिक है।

    मौसम विभाग के अनुसार, मध्य बंगाल की खाड़ी के पास आंध्रप्रदेश और ओड़िशा के तटवर्ती इलाकों के ऊपर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। साथ ही बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में गुरुवार तक एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने का पूर्वानुमान है। निम्न दबाब क्षेत्र बनने की स्थिति में यह झारखंड की ओर बढ़ेगा। इससे राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। राज्य के विभिन्न जिलों में आसमान साफ रहने के कारण तापमान सामान्य से दो डिग्री तक अधिक है। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान रांची का अधिकतम तापमन 31.3 डिग्री रहा, जो कि पिछले 24 घंटे की तुलना में करीब एक डिग्री अधिक है। वहीं, राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम सरायकेला का 36.7 डिग्री रहा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान

    May 6, 2026

    Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित

    May 6, 2026

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    • Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित
    • सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन
    • जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.