Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Featured»झारखंड में नहीं है Corona का खतरा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दिया आश्वासन
    Featured

    झारखंड में नहीं है Corona का खतरा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दिया आश्वासन

    AdminBy AdminMay 23, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    इन दिनों दुनिया के कुछ देशों में कोविड-19 के नये वेरिएंट का संक्रमण जारी है। देश के भी कुछ राज्यों, जैसे- महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु आदि से भी कोरोना संक्रमण की खबरें आ रही हैं। दूसरे राज्य भी कोरोना को लेकर सतर्क हो गये हैं। झारखंड भी इसको लेकर सतर्क है। इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने लोगों को आश्वस्त किया है कि कोरोना के नये वेरिएंट से डरने की आवश्यकता नहीं है। बस सचेत रहने की आवश्यकता है। राज्य का स्वास्थ्य महकमा किसी संभावित अंदेशे को लेकर सतर्क है।
    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट डाल कर लोगों को आश्वस्त किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा-

    एशियाई देशों में कोविड-19 के नवीनतम उपवेरिएंट JN.1 के तेजी से प्रसार संबंधित सूचना प्राप्त हुई है। वैश्विक और राष्ट्रीय स्थिति को देखते हुए झारखंड का स्वास्थ्य तंत्र पूरी तरह सजग और सक्षम है।

    वर्तमान में झारखंड में कोविड संक्रमण को लेकर चिंता जैसी कोई बात नहीं है, लेकिन वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सावधानी और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। भारत सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर कोई नई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। फिर भी विदेशों में JN.1 उपवेरिएंट के चलते संक्रमितों की संख्या में हुई वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए झारखंड में भी सतत निगरानी आवश्यक है।

    राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और स्वास्थ्य इकाइयां अलर्ट मोड में रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

    कोविड-19 के दौरान जिला अस्पतालों में बनाए गए आईसीयू, वेंटिलेटर और ऑक्सीजन प्लांट जैसी अधोसंरचनाओं को स्थायी रूप से क्रियाशील रखने का निर्देश मैंने दिया है।

    https://koylanchalsamvad.in/wp-content/uploads/2025/05/iLcttOJf-IN1ak_o.mp4

    माननीय मुख्यमंत्री श्री@HemantSorenJMM जी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग सभी संभावित स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार एवं प्रतिबद्ध है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026

    लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    • Exam Update: झारखंड में B.Ed, M.Ed, B.P.Ed परीक्षा स्थगित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.