Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»रांची के सदर अस्पताल से नवजात बच्चे को चुराने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Breaking News

    रांची के सदर अस्पताल से नवजात बच्चे को चुराने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    AdminBy AdminMay 21, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची के सदर अस्पताल से नवजात बच्चे को चुराने की कोशिश करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लोअर बाजार थाना की पुलिस ने आरोपी 50 वर्षीय सुल्ताना खातून को मंगलवार को जेल भेज दिया। वह कांटाटोली के कुरैशी मोहल्ला, सुल्तान लेन की रहने वाली है।

    मिली जानकारी के अनुसार, सुल्ताना पहले सहिया का काम करती थी और इसी कारण वह अस्पताल के काम-काज से अच्छी तरह परिचित थी। हालांकि 2 साल पहले उसे इस काम से हटा दिया गया था। पुलिस पूछताछ में सुल्ताना ने बताया कि वह बच्चे को नर्स के कहने पर अल्ट्रासाउंड कराने ले जा रही थी, लेकिन पुलिस को शक है कि वह बच्चे को बेचने की कोशिश कर रही थी, क्योंकि उसके खुद के बच्चे पहले से हैं।

    इस मामले में बच्चे की मां, निरसी देवी ने केस दर्ज कराया है। वह बुढ़मू थाना क्षेत्र के हेसलपीढ़ी गांव की रहने वाली हैं। निरसी देवी ने बताया कि उन्होंने 17 मई की सुबह 7:45 बजे सदर अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। उसी शाम करीब सात बजे एक महिला उनके पास आई और कहा कि उनका पति नशे में अस्पताल के बाहर गिरा पड़ा है। महिला की बातों में आकर निरसी देवी अपने नवजात को लेकर उसके साथ ऑटो में बैठ गईं। थोड़ी दूर जाने के बाद महिला ने बच्चे को गोद से छीन लिया और 10 हजार रुपये देने लगी। जब निरसी देवी ने पैसा लेने से इनकार किया तो महिला झगड़ा करने लगी और ऑटो से उतरकर भाग गई।

    इसके बाद निरसी देवी किसी तरह अपने बच्चे को लेकर वापस अस्पताल पहुंचीं और परिवार वालों व अस्पतालकर्मियों को पूरी बात बताई। हालांकि उस समय पुलिस को सूचना नहीं दी गई। 19 मई को आरोपी महिला फिर से अस्पताल परिसर में दिखी, जिसके बाद परिजनों और अस्पतालकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
    • हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज
    • रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर
    • मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग
    • रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.