Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में बड़ा रेल हादसा, दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर के बाद लगी आग; लोको पायलट समेत 2 की मौत
    Breaking News

    झारखंड में बड़ा रेल हादसा, दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर के बाद लगी आग; लोको पायलट समेत 2 की मौत

    AdminBy AdminApril 1, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के साहिबगंज में बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां दो मालगाड़ियों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई है। टक्कर को बाद भीषण आग लगने की भी जानकारी मिली है। हादसे में लोको पायलट समेत दो की मौत की खबर है।

    झारखंड के साहिबगंज जिले में दो मालगाड़ियों के आमने-सामने टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया। ललमटिया-फरक्का एमजीआर रेलवे लाइन पर NTPC की दो मालगाड़ी आपस में टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के इंजन के चिथड़े उड़ गए और भीषण आग लग गई। हादसे में लोको पायलट समेत दो की मौत की जानकारी मिल रही है।

    दो मालगाड़ियों की टक्कर के बाद लगी आग

    जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार सुबह करीब3.30 से 4.00 के बीच हुआ है। फरक्का से ललमटिया जा रही मालगाड़ी बरहेट में खड़ी थी, तभी ललमटिया से कोयला लेकर फरक्का जा रही मालगाड़ी ने उसमें टक्कर मार दी। दोनों गाड़िया गलती से एक ही पटरी पर आ गई जिसके बाद ये भीषण हादसा हो गया। टक्कर के बाद इंजन और डिब्बे में आग लग गई।

    टक्कर के बाद इंजन के उड़े चितड़े

    ट्रेन में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। एक शव को इंजन से निकाल लिया गया है, जबकि दूसरे इंजन के अंदर बुरी तरह दब गया है। हादसे में दोनों इंजन के चितथे उड़ गए। कई डिब्बे भी पटरी से नीचे गिर गए। ट्रैक पर परिचालन पूरी तरह ठप है। इसे सुचारू करने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

    इधर घटना जानकारी मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंची। कड़ी मशक्कत के  बाद आग पर काबू पा लिया गया। यहा हादसा ललमटिया-फरक्का एमजीआर रेलवे लाइन पर साहिबगंज जिले के बरहेट के पास हुई। यहां झारखंड के गोड्डा जिले के ललमटिया से पश्चिम बंगाल के फरक्का एनटीपीसी के लिए ट्रेन जा रही थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.