Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»लातेहार में JJMP का एरिया कमांडर गिरफ्तार
    Breaking News

    लातेहार में JJMP का एरिया कमांडर गिरफ्तार

    AdminBy AdminMarch 29, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    लातेहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. छिपादोहर पुलिस ने कटिया जंगल से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के एरिया कमांडर मुरारी भुईयां उर्फ छोटू जी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

    एसपी कुमार गौरव को मिली सूचना के आधार पर सीआरपीएफ और एसडीपीओ बरवाडीह के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की है. लातेहार पुलिस ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी.

    घटना को अंजाम देने की बना रहे थे योजना

    बरवाडीह एसडीपीओ भरत राम ने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के कटिया जंगल के आपपास जेजेएमपी प्रतिबंधित उग्रवादी एकत्रित होकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर एक छापेमारी टीम का गठन किया गया.

    गठित टीम ने जंगल में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने देखा कि कटिया जंगल के साइन बोर्ड के पास कुछ लोग जुटे हैं. पुलिस जैसे ही उनकी ओर आगे बढ़ी तो वहां मौजूद सभी लोग भागने लगे.

    इसी दौरान छिपादोहर पुलिस ने एक उग्रवादी को धर दबोचा. बाकी जंगल का फायदा उठा कर  भागने में सफल रहे.

    सुप्रीमो पप्पू लोहरा के कहने पर वसूलता था लेवी 

    गिरफ्तार उग्रवादी को छिपादोहर थाना लाकर उससे कड़ाई के साथ पूछताछ की गयी. पूछताछ में उसने खुद को जेजेएमपी प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन का एरिया कमांडर मुरारी भुइंया उर्फ छोटू जी उर्फ पप्पू बताया.

    गिरफ्तार उग्रवादी ने बताया कि भागने वालों में जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर अखिलेश यादव, एरिया कमांडर बैजनाथ सिंह, एरिया कमांडर विजय यादव, एरिया कमांडर ध्रुव राम उर्फ ध्रुव जी और संगठन के कैडर सदस्य बूतरू भुइंया उर्फ छोटू हैं.

    उसने बताया कि भागने के समय वह अपना हथियार बूतरू भुइंया उर्फ छोटू को दे दिया. उसने यह भी बताया कि जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सुप्रीमो पप्पू लोहरा के कहने पर वह अपने दस्ते के साथ मिलकर लातेहार और पलामू जिले के  ठेकेदारों और व्यवसायियों से लेवी वसूलता था, लेवी नहीं देने पर आगजनी, फायरिंग और हत्या की घटना का अंजाम देता था.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.