Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»भारत में 14 फरवरी को क्यों माना जाता है ‘Black Day’
    Breaking News

    भारत में 14 फरवरी को क्यों माना जाता है ‘Black Day’

    AdminBy AdminFebruary 14, 2025Updated:February 14, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Pulwama Attack Black Day: दुनिया में जहां पर वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है वहीं पर आज भारत के लिए काला दिन भी है। यहां पर भारत के इतिहास में 14 फरवरी को पुलवामा अटैक की बरसी के तौर पर जाना जाता है। पुलवामा के खतरनाक हमले में करीबन 40 सैनिक शहीद हो गए तो वहीं देश के लिए यह झकझोर देने वाला दिन है। यहां पर पुलवामा के लिए कैसा दिन रहा और उस दिन कैसे यह घटना घटी चलिए जानते है इसके बारे में….

    जानिए पुलवामा अटैक के 2019 वाला दिन

    यहां पर जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवाद का एक विनाशकारी रूप देखने के लिए मिला था जहां पर इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। बताते चलें कि, 2019 की यह घटना श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अवंतीपोरा के गोरीपोरा में हुआ था। जहां पर 60 से अधिक सैन्य वाहन और लगभग 2,547 सैनिक के साथ सीआरपीएफ का काफिला जा रहा था। उस दौरान सैनिकों की ओर से ड्राइवर को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद, वाहन ने आदेशों की अनदेखी करना जारी रखा।

    विस्फोटकों से भरे एक वाहन ने सैन्य बसों में से एक को टक्कर मार दी. टक्कर के कारण एक बड़ा विस्फोट हुआ, जो इतना शक्तिशाली था कि कई किलोमीटर दूर तक सुना जा सकता था। यहां पर विस्फोट इतना खतरनाक था कि,आसपास के क्षेत्र को धुएं और आग के घने बादल में घेर लिया। इस हादसे में करीबन 40 सैनिकों की शहादत हो गई।

    हमले का सरगना निकला जैश-ए-मोहम्मद

    आपको बताते चलें कि, इस हमले के बाद आतंकवाद फैलाने वाले सरगना या आतंकवादी संगठन के प्रमुख जैश-ए-मोहम्मद ने अवंतीपोरा में हुए विनाशकारी हमले की जिम्मेदारी ली। इस बात से भारत में बदले की आग तेजी से फैल गई फिर भारत ने शहीदों की शहादत का बदला लेने की तैयारी कर दी। पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों की वीरगति को कुछ दिन ही बीते थे कि, हमले के 12 दिन बाद भारत ने 25 फरवरी की देर रात पाकिस्तान के बालाकोट पर जवाबी हवाई हमला किया इसमें करीबन 300 से ज्यादा आतंकवादियों की मौत हुई थी।

    इस मिशन में लगभग 2,000 भारतीय वायु सेना के जवानों ने भाग लिया और क्षेत्र में आतंकवादी शिविरों पर लगभग 1,000 किलोग्राम बम गिराए। यह एयरस्ट्राइक पाकिस्तान के लिए मुंहतोड़ जवाब था।

    मिग-21 क्रैश और विंग कमांडर अभिनंदन का साहस

    यहां पर भारत के इस जवाबी हमले में एक उभरता हुआ नाम निकला विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान। भारत के पाकिस्तान पर जवाबी हमले के दौरान भारत के मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान ने एक पाकिस्तानी F-16 जेट को भी मार गिराया। वहीं पर हमले में ही मिग-21 क्रैश हो गया था इसमें सवार विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया गया है। देशवासियों ने कमांडर अभिनंदन की रिहाई जल्द होने की दुआएं की। अभिनंदन को 1 मार्च, 2019 को पाकिस्तान द्वारा रिहा कर दिया गया. उनकी बहादुरी के लिए भारत सरकार ने उन्हें प्रतिष्ठित ‘वीर चक्र’ से सम्मानित किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
    • हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज
    • रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर
    • मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग
    • रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.