Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»बढ़ सकती हैं विधायक जयराम महतो की मुश्किलें, JLKM पर चुनाव में विदेशी फंडिंग का लगा आरोप
    Breaking News

    बढ़ सकती हैं विधायक जयराम महतो की मुश्किलें, JLKM पर चुनाव में विदेशी फंडिंग का लगा आरोप

    AdminBy AdminDecember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Ranchi : झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में Jairam Mahto की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) पर विदेशी फंडिंग के जरिए धन जुटाने का आरोप लगा है। इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत की गई थी जिसके बाद आयोग नें बोकारो डीसी को पत्र लिख कर आवश्यक कार्यवाई करने को कहा है।

    क्या लिखा है आदेश में 

    बोकारो उपायुक्त को लिखे पत्र में चुनाव आयोग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल निवासी राहुल बनर्जी ने ईमेल के जरिए राज्य चुनाव आयोग को शिकायत मिली है। झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने अवैध तरीके से विदेशी फंडिंग के जरिए धन मंगाया था। इसका इस्तेमाल चुनाव में किया गया। पत्र में कहा गया है कि चुनाव में विदेशी धन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन का मामला है। पत्र के जरिए चुनाव आयोग से यह भी शिकायत की गयी है कि ज्यादातर विदेशी धन सऊदी अरब से आया है। इस संबंध में ईमेल में QR कोड और भेजी गयी राशि का डिटेल भी दिया गया है।
    आगे पत्र में यह भी कहा गया है कि जयराम महतो (Jairam Mahto) की पार्टी जेएलकेएम के खिलाफ विदेशी फंडिंग की शिकायत करने वाले राहुल बनर्जी ने आयोग को सबूत भी उपलब्ध कराये गये हैं। जिससे पता चलता है कि सऊदी में रहने वाले एक दर्जनों लोगों ने झारखंड में हुए विधानसभा चुनाव में मदद के लिए जयराम की पार्टी को पैसे भेजे हैं। शिकायत पत्र में पैसे भेजने वालों के नाम और भेजी गयी रकम का भी जिक्र किया गया है। चुनाव में इस्तेमाल के लिए जयराम महतो की पार्टी द्वारा विदेशी फंड जुटाने के लिए जारी किये गये QR कोड को भी शिकायत पत्र के साथ अटैच किया गया है। बता दें जयराम महतो खुद भी इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर दी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.