Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान

    June 30, 2026

    Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार

    June 30, 2026

    देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»आप लोगों की तानाशाही के कारण मुझे राजनीति में आना पड़ा, कल्पना सोरेन का बाबूलाल पर तंज
    Breaking News

    आप लोगों की तानाशाही के कारण मुझे राजनीति में आना पड़ा, कल्पना सोरेन का बाबूलाल पर तंज

    AdminBy AdminOctober 11, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Kalpana Soren vs Babulal Marandi : विधानसभा चुनाव के दिन पास आते ही पक्ष विपक्ष के बीच जोरों की टक्कर जारी है. इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाबूलाल मरांडी और कल्पना सोरेन के बीच ‘X’ पर जोरदार वॉर देखने को मिल रहा है. बाबूलाल मरांडी ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर कहा है की- झारखंड की माताओं बहनों के बीच गोगो दीदी योजना की स्वीकार्यता देखकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी बौखलाहट में हैं. हेमंत गोगो दीदी योजना का दुष्प्रचार कर रहे हैं और सरकारी अधिकारियों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन भाजपा कार्यकर्ता हेमंत की गीदड़भभकी से डरने वाले नहीं हैं. पिछले 5 सालों में जनता के साथ झूठा वादा करने वाले हेमंत को झारखंड की जनता करारा जवाब देगी.

    इस पोस्ट का कल्पना सोरेन ने भी करारा जवाब देते हुए अपने ‘X’ पर बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए कहा है की- मेरा नाम कल्पना मुर्मू सोरेन है आदरणीय बाबूलाल जी! मैं हेमन्त जी की पत्नी होने के साथ गांडेय की महान जनता का प्रतिनिधित्व भी करती हूँ. इससे पहले मैं एक शिक्षिका थी, जिसे राजनीति में नहीं आना था – पर आप लोगों की तानाशाही के कारण मजबूरी में आना पड़ा. पर यह शर्म की बात है कि एक तरफ़ पूरा देश नवरात्रि में नारी शक्तिस्वरूपा माँ दुर्गा की उपासना कर रहा है और दूसरी ओर आप एक नारी को अपमानित करते हुए ओछी टिप्पणियां कर रहे हैं. माता रानी से आपकी सोच, सद्बुद्धि एवं विचारधारा सुधारने की प्रार्थना करती हूँ.

    मेरा नाम कल्पना मुर्मू सोरेन है आदरणीय बाबूलाल जी!

    मैं हेमन्त जी की पत्नी होने के साथ गांडेय की महान जनता का प्रतिनिधित्व भी करती हूँ।

    इससे पहले मैं एक शिक्षिका थी, जिसे राजनीति में नहीं आना था – पर आप लोगों की तानाशाही के कारण मजबूरी में आना पड़ा।

    पर यह शर्म की बात है कि… https://t.co/CecJ2FaaNL

    — Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) October 10, 2024

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान

    June 30, 2026

    Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार

    June 30, 2026

    देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    • Dhanbad News: निरसा में पीजी लॉज में चल रहा था कथित देह व्यापार, पुलिस पहुंचते ही युवक-युवतियां फरार
    • देवघर में डबल मर्डर से सनसनी: चार साल पहले पति की हत्या, अब मां-बेटे का गला रेतकर कत्ल
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    • मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.