Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, झारखंड में एक दिवसीय शोक कि घोषणा की
    Breaking News

    उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक, झारखंड में एक दिवसीय शोक कि घोषणा की

    AdminBy AdminOctober 10, 2024Updated:October 10, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गुरुवार (10 अक्टूबर) को एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है. 86 वर्षीय टाटा ने दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार रात 11.30 बजे अंतिम सांस ली. वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे.

    सीएम हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “झारखंड जैसे पिछड़े राज्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है.”

     

    टाटा समूह को दुनिया भर में दिलाई नई पहचान

     

    भारतीय उद्योगपति रतन टाटा को टाटा समूह को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का श्रेय दिया जाता है. 86 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया. टाटा कंपनी ने बीती रात इसकी सूचना सभी से साझा की. रतन टाटा बुधवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी में भर्ती कराए गए थे.

     

    टाटा समूह ने एक्स पोस्ट पर अपने एक बयान में कहा, “यह बहुत बड़ी क्षति है कि हम रतन नवल टाटा को अंतिम विदाई दे रहे हैं, जो वास्तव में एक असाधारण व्यक्तित्व थे. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने नौ अक्टूबर की रात उद्योगपति के निधन की पुष्टि की. उन्होंने टाटा को “मित्र, गुरु और अपना मार्गदर्शक” बताया.

     

    टाटा संस के चेयरमैन ने अपने बयान में ये भी कहा है कि उनके योगदान ने न केवल टाटा समूह को बल्कि हमारे राष्ट्र के ताने-बाने को भी नया आकार दिया है. 
    रतन टाटा के निधन के बाद से इस बात की चर्चा है कि अब टाटा समूह की जिम्मेदारी कौन संभालेगा? टाटा समूह को संभालने के मामले में नोएल टाटा सबसे मजबूत दावेदार माने जाते हैं. वह नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन से जन्मे नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं. यह पारिवारिक बंधन नोएल टाटा को टाटा की विरासत हासिल करने के मामले में पहले नंबर पर रखता है, लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए उनके तीन बच्चों में से किसी एक को भी ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. नोएल टाटा के तीन बच्चों में माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा शामिल हैं. रतन टाटा के एक छोटे सगे भाई भी हैं. उनका नाम है जिम्मी टाटा, जो सुर्खियों से हमेशा दूर रहते हैं.

     

     

    Ratan tata hemant soren
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव

    May 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
    • शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा
    • सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव
    • हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी
    • गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.