Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»आज रांची पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र
    झारखण्ड

    आज रांची पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

    AdminBy AdminJuly 20, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    amit shah ranchi
    amit shah ranchi
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां BJP के कई दिग्गज नेताओं के झारखंड दौरे पर आने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह आज झांरखड के दौरे पर रहेंगे। आज इस दौरे का साथ वह मिशन विधानसभा चुनाव की यहां शुरुआत करेंगे। बीजेपी बड़ी मजबूती के साथ यहां चुनाव की तैयारियों में जुटी है। इस सभा में प्रदेश, जिला, मंडल स्तर की कार्यसमिति और पार्टी के विभिन्न मोर्चों-प्रकोष्ठों के करीभ 26 हजार से ज्यादा पदाधिकारी और सदस्य आज शामिल होंगे। अमित शाह आज लगभग छह घंटे तक रांची में रहेंगे।

    गृह मंत्री अमित शाह के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह दोपहर डेढ़ बजे रांची आएंगे और इसके बाद यहां के प्रभात तारा मैदान पहुंचकर प्रदेश BJP की विस्तारित कार्यसमिति की सभा में नेताओं-कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर उत्साह भरेंगे। इसके बाद शाह प्रदेश BJP कार्यालय पहुंचकर पार्टी के प्रमुख नेताओं और प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर भी बैठक और विचार विमर्श करेंगे। दो सत्रों की इस बैठक में समापन समारोह गृह मंत्री शाह के संबोधन से होगा जिसमें वे आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए वे पार्टी पदाधिकारी को टिप्स देंगे।

    जानकारी दें कि BJP ने लोकसभा चुनाव परिणाम के तुरंत बाद झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। बीते 18 जून को ही BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के प्रमुख BJP नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक की थी, जिसमें तय हुआ था कि अगले पांच महीने के चुनावी अभियान के लिए ब्लूप्रिंट तैयार हो।

    इसके लिए खास तौर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को राज्य में चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं बीते तीन हफ्तों के दौरान शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा ने तीन बार झारखंड के अलग-अलग इलाकों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया।

    आज झारखंड दौरे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ भी रांची में मौजूद रहेंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.