Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»शाहरुख खान की तबीयत हुई खराब, हॉस्पिटल में हुए एडमिट
    Breaking News

    शाहरुख खान की तबीयत हुई खराब, हॉस्पिटल में हुए एडमिट

    AdminBy AdminMay 22, 2024Updated:May 22, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बाॅलीवुड के किंग खान यानी की शाहरुख खान के फैंस के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। खबर है कि शाहरुख खान की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा है। बताया जा रहा है कि एक्टर कल अहमदाबाद में IPL का पहला प्ले ऑफ देखने पहुंचे थे, इस दौरान चिलचिलाती गर्मी की वजह से उन्हें लू लगने से डिहाइड्रेशन हो गया, जिसकी वजह से उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल इस खबर के सामने आने के बाद से शाहरुख खान के फैंस काफी दुखी नजर आ रहे हैं और वह एक्टर के रिकवरी के लिए प्राथर्ना कर रहे हैं।

    किंग खान की टीम पहुंची फाइनल में

    बता दें कि बीते दिन शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स IPL 2024 के फाइनल में पहुंच गई है। पहले क्वालीफायर मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया था, जिसके बाद शाहरुख खान की खुशी का ठिकाना नहीं था। मैच जीतने की खुशी में उन्होंने मैदान में उतरकर अपना सिग्नेचर पोज भी दिया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुई थी। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी सुहाना और बेटे अबराम भी मौजूज थे। वहीं आज उनकी लाडली का जन्मदिन भी है। ऐसे में तबीयत खराब होने की वजह से वो अपनी बेटी का बर्थडे सेलिब्रेट नहीं कर पाएंगे।

    शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

    बता दें कि बीते साल शाहरुख कान बैक टू बैक तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में (पठान, जवान और डंकी) दे चुके हैं। फिलहाल इन दिनों शाहरुख खान अपनी आईपीएल टीम कोलाकाता नाइट राइडर्स को लेकर बिजी चल रहे हैं जो कि अब फाइनल में जाने की तैयारी कर रही है। वहीं, फिल्म की बात करें तो शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘किंग’ है, जिसमें शाहरुख एक ग्रे शेड डॉन के रोल में नजर आने वाले हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.