Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव

    April 29, 2026

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»ED आज करेगी विधायक Amba Prasad से पूछताछ, पिता योगेंद्र साव से पूछे थे आय के स्रोत
    Breaking News

    ED आज करेगी विधायक Amba Prasad से पूछताछ, पिता योगेंद्र साव से पूछे थे आय के स्रोत

    AdminBy AdminApril 4, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    amba prasad
    amba prasad
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    ED ने बुधवार को पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के डिजिटल डिवाइस का डाटा निकाला. योगेंद्र साव से पूछताछ भी हुई. इडी द्वारा जारी समन के आलोक में योगेंद्र साव पूछताछ के लिए इडी के क्षेत्रीय कार्यालय में दिन के 11 बजे हाजिर हुए थे. योगेंद्र साव की बेटी विधायक अंबा प्रसाद से गुरुवार को पूछताछ की जायेगी. बुधवार को अपने पिता के लिए खाना और दवा लेकर विधायक अंबा प्रसाद भी इडी कार्यालय पहुंची थी.

    ईडी ने पूछताछ के क्रम में योगेंद्र साव से उनकी आमदनी के स्रोतों की जानकारी ली. इसके बाद छापेमारी के दायरे में शामिल की गयी कंपनियों की व्यापारिक गतिविधियों और कंपनियों की आमदनी से संबंधित सवाल पूछे गये. कंपनियों के कामकाज से जुड़े सवालों के सिलसिले में योगेंद्र साव के जवाब विरोधाभासी पाये गये. इडी ने अंबा, योगेंद्र व उससे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान हेवीकान प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, अष्टभुज माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड, अष्टभुज श्रमिक, कामख्या कंक्रीट, मेसर्स अंकित राज और मेसर्स एसके इंटरप्राइजेज नामक कंपनियों को निशाने पर लिया था. ईडी ने इन कंपनियों से जुड़े कई तरह के सवाल योगेंद्र साथ साव से पूछे. साथ ही इन कंपनियों के साथ उसके संबंधों की जानकारी ली.

    ईडी ने अंबा और उनके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ हजारीबाग के विभिन्न थानों में दर्ज प्राथमिकी को मिला कर इसीआइआर दर्ज किया है. इसमें रंगदारी, लेवी वसूली, बालू का अवैध व्यापार सहित अन्य आरोप लगाये गये हैं. इसीआइआर दर्ज करने के बाद इडी ने 13 मार्च को अंबा प्रसाद, योगेंद्र साव सहित उनके रिश्तेदारों और करीबी लोगों के 20 ठिकानों पर छापा मारा था. छापामारी के दौरान विधायक व उनके पारिवारिक सदस्यों का मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस जब्त किये गये थे. इडी ने मामले में आगे की जांच और पूछताछ के लिए योगेंद्र साव, अंबा प्रसाद और अंकित राज को समन भेज कर हाजिर होने का निर्देश दिया था. योगेंद्र साव को तीन अप्रैल, अंबा को चार अप्रैल और अंकित को पांच अप्रैल को हाजिर होने का निर्देश दिया गया था.

    Amba Prasad
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव

    April 29, 2026

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, क्रशर और खनन दूरी नियम में बदलाव
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.