Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड खनिज विभाग के बड़ा बाबू ने किया सुसाइड, फ्लैट के कमरे में मिला शव
    Breaking News

    झारखंड खनिज विभाग के बड़ा बाबू ने किया सुसाइड, फ्लैट के कमरे में मिला शव

    AdminBy AdminMarch 27, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    ranchi suicide
    ranchi suicide
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के टैगोर हिल रोड में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने ही घर में सुसाइड कर लिया है. मृतक की पहचान ज्योति प्रकाश के रूप में हुई है. ज्योति प्रकाश झारखंड खनिज निगम में कार्यरत थे.

    घर के कमरे से मिला शव

    झारखंड खनिज निगम में बड़ा बाबू के पद पर कार्यरत ज्योति प्रकाश ने अपने ही फ्लैट के कमरे में आत्महत्या कर ली है.ज्योति प्रकाश बरियातू थाना क्षेत्र के टैगोर हिल रोड स्थित आरजे अपार्टमेंट में सपरिवार रहते थे. मंगलवार की रात ज्योति प्रकाश खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए थे. बुधवार की सुबह जब उनके परिजन उन्हें जगाने गए तो ज्योति का कमरा अंदर से बंद था. ज्योति की पत्नी ने दरवाजा काफी खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला.

    दरवाजा तोड़ कर निकाला गया शव

    किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए ज्योति की पत्नी ने आसपास के लोगों को बुलाया. इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया.,अंदर का दृश्य भयावह था, ज्योति का शव कमरे में मिला. ज्योति को इस हाल में देख कर घर में चीख-पुकार मच गई. जानकारी के अनुसार 46 वर्षीय ज्योति प्रकाश रांची के नेपाल हाउस स्थित झारखंड खनिज निगम में बड़ा बाबू के पद पर कार्यरत थे. उनके पिता के निधन के बाद अनुकंपा के आधार पर उनकी नौकरी लगी थी.

    जांच में जुटी पुलिस

    मामले की जानकारी मिलते ही बरियातू पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.बरियातू थाना प्रभारी सुरेश मंडल ने बताया कि घरेलू विवाद और डिप्रेशन आत्महत्या की वजह बतायी गई है.कमरे की तलाशी के दौरान कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.