Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026

    बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Haryana Politics: नायब सिंह सैनी के साथ दो डिप्टी सीएम भी लेंगे शपथ! जानिए कौन-कौन नाम है सूची में
    Breaking News

    Haryana Politics: नायब सिंह सैनी के साथ दो डिप्टी सीएम भी लेंगे शपथ! जानिए कौन-कौन नाम है सूची में

    AdminBy AdminMarch 12, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Haryana Politics: हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नायब सिंह सैनी प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा हरियाणा ने यह घोषणा ‘एक्स’ पर ट्वीट कर बताया कि नायब सिंह सैनी विधायक दल के नेता चुने गये हैं और शाम पांच बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया था, जिससे करीब पांच साल पुराने भाजपा-जननायक जनता पार्टी गठबंधन टूट गया। सूत्रों के अनुसार गठबंधन टूटने की वजह जजपा का लोकसभा चुनाव में दो सीटें मांगना था।

    भाजपा ने सभी निर्दलीय विधायकों का समर्थन पत्र लिया

    मुख्यमंत्री खट्टर ने आज राज्यपाल बंडार दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। ऐसी अटकलें लगायी जा रही है कि खट्टर लोकसभा चुनाव 2024 में करनाल सीट से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि 2019 से हरियाणा में भाजपा जजपा के साथ मिलकर गठबंधन सरकार चला रही थी।

    हरियाणा विधानसभा की 90 में से 41 सीटें भाजपा के पास है। इसके साथ ही सूत्रों की मानें तो भाजपा ने सभी निर्दलीय विधायकों के समर्थन पत्र भी ले लिए हैं। वहीं हरियाणा में कांग्रेस के 30, जेजेपी के 10, हरियाणा लोकहित पार्टी का एक और छह निर्दलीय विधायक हैं। यहां सरकार गठन के लिए 46 विधायकों की जरूरत है।

    डिप्टी सीएम के रूप में अनिल विज और भव्य बिश्नोई ले सकते हैं शपथ

    शाम 5 बजे हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण होना है। मुख्यमंत्री के रूप में नायब सैनी शपथ लेंगे। उनके साथ अनिल विज और भव्य बिश्नोई डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ले सकते हैं। भव्य बिश्नोई राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के पोते हैं और वर्तमान में आदमपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। भव्य के पिता कुलदीप बिश्नोई की भी हरियाणा की राजनीति में खूब चलती है।

    वहीं, अनिल विज इस्तीफा देने से पहले राज्य के गृहमंत्री थे और वो हरियाणा में भाजपा के शीर्ष नेताओं में से एक हैं। विज लंबे समय से अंबाला से विधायक हैं। अपने बेबाक बयानों के लिए वो हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026

    बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • 5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    • Jharkhand Accident: गिरिडीह में भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.