Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»आज से शुरू होगी हेमंत सोरेन से पूछताछ, जानिए कैसी कटी जेल में रात
    Breaking News

    आज से शुरू होगी हेमंत सोरेन से पूछताछ, जानिए कैसी कटी जेल में रात

    AdminBy AdminFebruary 3, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    hemant soren news
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कथित जमीन घोटाला मामले में जेल भेजे गए झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से आज पूछताछ करेगी. पूछताछ से पहले हेमंत सोरेन का कस्टडी में ही मेडिकल कराया जाएगा. साथ ही ईडी दफ्तर के बाहर भी सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. बीते शुक्रवार को रांची के पीएमएलए कोर्ट ने हेमंत सोरेन के पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने ईडी की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए रद्द करने की मांग की थी. हेमंत सोरेन के रिमांड की अवधि आज से शुरू हो रही है.

    पूछताछ के लिए हेमंत सोरेन को ईडी दफ्तर ले आया जाएगा. एक दिन हेमंत सोरेन बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के सेल नंबर-1 में बंद थे. बता दें कि झारखंड की एक विशेष पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) अदालत ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन के मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार को पांच दिन के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया. अधिवक्ताओं ने यह जानकारी दी.

    ईडी ने सोरेन को दस दिन की हिरासत में देने का अनुरोध बृहस्पतिवार को किया था. तब अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. सोरेन को धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सात घंटे तक पूछताछ के बाद 31 जनवरी की रात गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था.

    सोरेन की ओर से पेश महाधिवक्ता राजीव रंजन सिंह ने अदालत में कहा कि उनके मुवक्किल को रात में जेल में रहने की अनुमति दी जाए, क्योंकि सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं. सिंह की इस याचिका पर अदालत ने फिलहाल कोई फैसला नहीं किया है.

    हेमंत सोरेन
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.