Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी

    June 29, 2026

    हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल

    June 29, 2026

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»जमशेदपुर में कदमा स्थित वसंत विहार अपार्टमेंट में लगी आग, हादसे में एक महिला की जलकर मौत
    Breaking News

    जमशेदपुर में कदमा स्थित वसंत विहार अपार्टमेंट में लगी आग, हादसे में एक महिला की जलकर मौत

    AdminBy AdminSeptember 6, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    jamshedpur fire
    jamshedpur fire
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत रामनगर स्थित एक अपार्टमेंट में आग लग गई. अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल के किचन में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रूप दिखाया और पूरे अपार्टमेंट में आग और धुआं फैल गया. पहले सिलेंडर ब्लास्ट होने के बाद लगातार बड़े-बड़े तीन ब्लास्ट हुए और लोग कुछ समझ पाते तब तक तीसरी मंजिल के पूरे मकान में आग फैल गई. हादसे में घर में मौजूद एक महिला की जलने से दर्दनाक मौत हो गई. वहीं, दूसरी तरफ आग और धुआं फैलने से पूरे अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल हो गया.

    हादसे में एक महिला की जलकर मौत

    घटना के बाद कई लोगों ने छत पर जाकर जान बचाई तो कई लोग फ्लैट से बाहर निकले. हालांकि स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर अपनी जान पर खेल अपार्टमेंट से कई लोगों को बाहर निकाला. सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आज को बुझाया गया. वहीं, टीम ने अपार्टमेंट में फंसे लोगों को भी रेस्क्यू किया, जिसमें 4 से 5 लोग मामूली रूप से घायल हुए थे. जिन्हें इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल भेजा गया है.

    हादसे में घायल लोगों को TMH में किया गया भर्ती

    मिली जानकारी के अनुसार अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल आग ने जमकर तांडव मचाया. वहीं, आग ने आस पास के फ्लेटों को भी भारी नुकसान पहुंचा है. स्थानीय लोगों ने और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को निकाल लिया है. मगर एक महिला के मौत हो गई है. फिलहाल एसडीओ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक बड़ी घटना हुई है और एक महिला की मौत हुई है. हालांकि अन्य सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है. जो घायल हैं उनको अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया. पूरे मामले की जांच की जा रही है कि आखिर कैसे आग लगी और जो इतने बड़े-बड़े ब्लास्ट हुए वह कैसे ब्लास्ट हुए? जांच के बाद ही पता चल पाएगा.

    इसे भी पढें: Hemant Soren News: CM हेमंत सोरेन ने कार्यपालक अभियंता के विरूद्ध PE दर्ज करने की दी अनुमति

    jamshedpur fire
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी

    June 29, 2026

    हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल

    June 29, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    • हजारीबाग में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों को रौंदा; आधा दर्जन से अधिक घायल
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.