Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026

    जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम

    May 6, 2026

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»लोहरदगा में युवक की गोली मारकर हत्या, हमला के वक़्त घर के बाहर फोन पर बात कर रहा था
    झारखण्ड

    लोहरदगा में युवक की गोली मारकर हत्या, हमला के वक़्त घर के बाहर फोन पर बात कर रहा था

    AdminBy AdminAugust 25, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के बरवाटोली जमुवारी गांव में गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने प्रद्युम्न यादव (30) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

    यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अपराधियों ने युवक की हत्या क्यों की। मृतक के पिता सहंगू यादव ने बताया कि वे लोग रात में अपने घर में थे। किसी रिश्तेदार का फोन आया और घर के लोग उससे बात कर रहे थे। प्रद्युम्न भी फोन लेकर उससे बात करने लगा और टहलते हुए घर से बाहर चला गया। इसी बीच अचानक फायरिंग की आवाज सुनायी दी। घर के लोग बाहर भागे तो देखा कि प्रद्युम्न जमीन पर गिरकर छटपटा रहा था।

    अंधेरा होने के कारण कुछ पता नहीं चल सका। हालांकि, इस दौरान कुछ लोगों के भागने की आवाज भी सुनायी दी। जब तक हमलोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि प्रद्युम्न की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह वन विभाग में छोटे-मोटे काम करता था। इसके अलावा टेंपो भी चलता था। इधर, पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का अनुसंधान करते हुए पूरी घटना का खुलासा किया जायेगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन

    May 6, 2026

    जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम

    May 6, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: 276 पदों पर भर्ती, 8 मई से शुरू आवेदन
    • जामताड़ा में रिश्तों का कत्ल: बेटे ने कुदाल से पिता की हत्या, शादी के घर में मातम
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.