Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026

    मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग

    May 2, 2026

    रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»सिदो कान्हू की धरती से बाबूलाल मरांडी ने की संकल्प यात्रा की शुरुआत
    Breaking News

    सिदो कान्हू की धरती से बाबूलाल मरांडी ने की संकल्प यात्रा की शुरुआत

    AdminBy AdminAugust 17, 2023Updated:August 17, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    babulal marandi sankalp yatra
    babulal marandi sankalp yatra
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    2024 चुनाव का भाजपा ने आज से झारखंड में संकल्प यात्रा की शुरुवात साहिबगंज की धरती से कर शंखनाद कर दी । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधान सभा क्षेत्र से पहली जनसभा कर आदिवासियों को साधने की कोशिश की है। संथाल परगना जेएमएम का गढ़ कहा जाता हैं और ऐसे में भाजपा ने अपने संकल्प यात्रा की शुरुवात साहिबगंज के बरहेट विधानसभा में वीर शाहिद सिदो कान्हो की पवित्र धरती से किया हैं।

    इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रेलमार्ग से बरहरवा स्टेशन पहुंचा जहां कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद बाबूलाल मरांडी बरहेट के भोगनाडीह पहुंच कर शाहिद सिदो – कान्हो , चांद – भैरव , फूलो – झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके वंशजों से मिलकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद बाबूलाल मरांडी बरहेट के शिवगादी मंदिर में भगवान शिव शंकर की पूजा अर्चना की और इस में भाजपा की जीत का आशीर्वाद मांगा। बाबूलाल मरांडी बरहेट विधानसभा के हाटपाड़ा में जनसभा को संबोधित किया। और झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार , गिरती कानून व्यवस्था, महिला अत्याचार पर सरकार को खूब घेरा। बाबूलाल मरांडी हिंदी संथाली में लोगो को संबोधित किया और 2024 में झारखंड सरकार को उखाड़ फेंकने की लोगो से अपील की। इससे पहले उन्होंने कहा कि 2024 में लोकसभा का भी चुनाव है और इसबार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का प्रधान मंत्री बनाना है।

    जिसके लिए हम पूरा झारखंडवासी भाजपा के साथ खड़े होकर झारखंड के सभी 14 सीट भाजपा की झोली में डालना है। इसी संकल्प के साथ हमने यह संकल्प यात्रा का प्रारंभ साहिबगंज की वीर शहीदों की पवित्र भूमि बरहेट से किया हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि यहां की जनता भारतीय जनता पार्टी को अपना पूरा आशिर्वाद देगी। तभी हम इस राज्य को भूख , बेरोजगारी और कुशासन से बाहर निकाल सकेंगे।बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को भ्रष्टाचारी को संरक्षण देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि ईडी की जांच चल रही है बहुत जल्द ही हेमंत सोरेन अपने सही जगह पहुंच जायेंगे ।

    इस मौके पर पूर्व मंत्री लुईस मरांडी , राजमहल विधायक अनंत ओझा, गोड्डा विधायक अमित मंडल सहित कई भाजपा नेता ने सभा को सम्बोधित किया। बाबूलाल मरांडी संकल्प यात्रा के प्रथम दिन साहिबगंज में बरहेट सहित दो जनसभा को संबोधित किया। दूसरा जनसभा बोरियो विधानसभा क्षेत्र में बोरियो प्रखंड परिसर में किया । यहां से भी उन्होंने 2024 में केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है तो झारखंड में भाजपा को बहुमत देकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील लोगो से की। इस संकल्प यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ संकल्प यात्रा के संयोजक राजमहल विधायक अनंत ओझा,गोड्डा विधायक अमित मंडल , पूर्व मंत्री लुईस मरांडी, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक ताला मरांडी , केंद्रीय समिति सदस्य गणेश प्रसाद तिवारी, सूर्य नारायण हांसदा सहित कई नेता शामिल हुए।

    इसे भी पढें: रांची आये Thalaiva Rajinikanth, योगदा आश्रम आध्यात्मिक तीर्थयात्रा में लिया हिस्सा

    Babulal Marandi babulal marandi news babulal marandi sankalp yatra babulal marandi started his sankalp yatra
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026

    मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग

    May 2, 2026

    रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने

    May 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर
    • मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग
    • रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    • Koylanchal Samvad e-paper | 1st May | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 1st May | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.