Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!

    May 5, 2026

    विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»CPI(M) नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड की जांच के लिए SIT का गठन, जानिए कौन होंगे टीम का हिस्सा
    झारखण्ड

    CPI(M) नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड की जांच के लिए SIT का गठन, जानिए कौन होंगे टीम का हिस्सा

    AdminBy AdminJuly 27, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    subhash munda dead
    subhash munda dead
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची के दलादली में बुधवार रात भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) नेता सुभाष मुंडा की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई. सुभाष मुंडा की उम्र 37 साल बताई जा रही है. बता दें कि रात के करीब 8 बजे दो अपराधी मुंह पर मास्क लगाकर उनके ऑफिस घुस गए और अंधाधुध फायरिंग कर उनकी जान ले ली. इस दौरान सुभाष मुंडा को सात गोलियां लगी और मौके पर ही मौत हो गई. वहां पर मौजूद लोगों के अनुसार मास्क बंद अपराधी ऑफिस में घुसे और फायरिंग के बाद वहां से भाग निकले. वहीं, फायरिंग की आवाज सुनकर सुभाष मुंडा के परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी.

    SIT करेगी हत्याकांड की जांच

    मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है. SIT का नेतृत्व रांची के सिटी एसपी करेंगे. वहीं, जांच में लापरवाही बरतने के कारण थानाध्यक्ष थाना नगड़ी को निलंबित कर दिया गया है. ए. वी. होमकर (आईजी ऑपरेशन) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, हमने जांच के लिए SIT टीम गठित की है. यह टीम SP (सिटी) के नेतृत्व में काम करेगी… घटना की प्रारंभिक जांच में थाना प्रभारी नगड़ी की लापरवाही पाई गई थी जिसके बाद उनको निलंबित किया है. अभी मौके पर स्थिति सामान्य है. हम जांच में CCTV फुटेज की जांच कर रहे हैं और अन्य साक्ष्य जुटा रहे हैं. हम सभी बिंदुओं की जांच करेंगे.

    रांची में स्थानीय लोग आक्रोशित

    इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. घटना का विरोध करते हुए लोगों ने शहर में तोड़फोड़ और आगजनी शुरू की. वहीं, आसपास के दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई. भीड़ पर काबू पाने के लिए भारी पुलिस बल तैनात की गई है. आक्रोशित भीड़ ने सिटी एसपी को भी वापस लौटा दिया और उनकी गाड़ी के भी शीशे तोड़ डाले.

    BJP नेताओं ने राज्यपाल से की मुलाकात

    सुभाष मुंडा की हत्या को लेकर आज झारखंड बीजेपी के एसटी मोर्चा के सात सदस्य टीम ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मिलकर ज्ञापन सौंपा और मामले  में कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर इस मामले को झारखंड विधानसभा में भी उठाने की मांग करेंगे. ST मोर्चा के प्रभारी और बीजेपी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि सुभाष मुंडा की हत्या इस सरकार की लॉ एंड ऑर्डर की पूरी पोल खोल कर रख दी है.

    बाबूलाल मरांडी पहुंचे सुभाष मुंडा के घर

    बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मृतक सुभाष मुंडा के घर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की. इस दौरान मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा है. न्होंने कहा कि जिस तरीके से घटना घटी है उससे यह स्पष्ट होता है यह किसी पेशेवर गुंडे का ही काम है. क्योंकि पेशेवर ही इतनी हिम्मत कर सकता है घर के अंदर घुस कर गोली चलाये. अगर पुलिस चाहेगी तो 48 घंटे के अंदर अपराधी सलाखों के पीछे होंगे.

    इसे भी पढें: नेता सुभाष मुंडा की हत्या के बाद आक्रोशित हुए समर्थक, SSP ने नगड़ी थाना प्रभारी को किया ससपेंड

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!

    May 5, 2026

    विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    • Koylanchal Samvad e-paper | 5th May | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 5th May | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.