Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड ACB के ऑफिस से चोर उड़ा ले गए CBI की केस फ़ाइल
    Breaking News

    झारखंड ACB के ऑफिस से चोर उड़ा ले गए CBI की केस फ़ाइल

    AdminBy AdminJuly 18, 2023Updated:July 18, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    सीबीआई के एक अहम कांड के दस्तावेज की चोरी हो गई है। वह भी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) झारखंड के कार्यालय से। इस संबंध में कांके रोड स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की निर्गत शाखा में पदस्थापित आरक्षी राजू रंजन कुमार ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

    प्राथमिकी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दस्तावेज चोरी होने का आरोप लगाया गया है। साथ ही कहा गया है कि उक्त निबंधित डाक को किसी ने गलत नीयत से चुरा लिया है। इधर, सीबीआई को जब उक्त डाक नहीं मिला तो उसकी खोजबीन शुरू हु‌ई।

    डाक विभाग से जानकारी मिली कि उक्त डाक को एसीबी के ऑफिस में रिसीव कराया गया था। जब एसीबी ऑफिस से उक्त डाक की मांग की गई तो बताया गया कि वह चोरी हो गई है। सीबीआई की ओर से उक्त डाक के संबंध में एसीबी को बताया गया है कि उसमें एक अहम कांड के मूल दस्तावेज हैं, जिसे लखनऊ से सीबीआई एसीबी रांची शाखा को भेजा गया है। कोतवाली थाने में 14 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

    8 मई 2023 को आया था निबंधित डाक, 9 मई को ऑफिस के ड्रॉवर से गायब

    दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 8 मई 2023 कांके पोस्ट ऑफिस का पोस्टमैन आया और एक निबंधित डाक (संख्या ईयू-9962741531एन) एसीबी ऑफिस में जाकर रिसीव कराया। चूंकि, उक्त निबंधित डाक पर पता लिखा था- सीबीआई, एसीबी। ऐसे में पोस्टमैन को लगा कि यह निबंधित डाक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का है। इसके बाद उसने गलती से उक्त डाक को एसीबी ऑफिस में रिसीव करा दिया।

    जब आरक्षी राजू रंजन ने डाक पर पता देखा तो उसे पोस्टमैन को वापस करने के लिए सभी कर्मियों की उपस्थिति में महिला आरक्षी पूनम कुमार को दे दिया। पूनम कुमार ने उसे ऑफिस में रखी टेबल के ड्रावर में रख दिया। अगले दिन जब उस निबंधित डाक को वापस करने के लिए आरक्षी राजू रंजन ने पूनम कुमार से मांग की तो ड्रॉवर से वह गायब दिखा। काफी खोजबीन और पूछताछ के बाद भी निबंधित डाक नहीं मिला।

     

    Jharkhand acb jharkhand latest news JHARKHAND NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.