Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»ACB ने विश्रामपुर नगर परिषद के प्रधान लिपिक समेत दो को घूस लेते किया गिरफ्तार
    झारखण्ड

    ACB ने विश्रामपुर नगर परिषद के प्रधान लिपिक समेत दो को घूस लेते किया गिरफ्तार

    AdminBy AdminJune 1, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    डालटनगंज:  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, ACB की पलामू टीम ने जिले के विश्रामपुर नगर परिषद के प्रधान लिपिक अनिल चन्द्रवंशी समेत दो को 10 हजार रुपए घूस लेते गुरुवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। दोनों को विश्रामपुर नगर परिषद कार्यालय में गिरफ्तार करने के बाद मेदिनीनगर लाया गया और फिर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू की ओर से जानकारी दी गई है कि रेहला थाना क्षेत्र के कधवन निवासी ओमकार नाथ सिंह ने

    आवेदन देकर शिकायत की थी कि विश्रामपुर नगर परिषद से उसे वेलकम बोर्ड के निर्माण हेतु 10 लाख 46 हजार 300 रुपए का काम मिला था। यह काम के लिए 10 प्रतिशत कम दर पर का एग्रीमेंट था। 22.2.2020 को कार्य पूर्ण हो गया था। जमानत राशि एक वर्ष बाद दी जानी थी। 41 हजार 688 रुपए जमा थे।

    इस राशि को निकालने के लिए ओमकार नाथ ने कई बार प्रधान लिपिक अनिल चन्द्रवंशी से अनुरोध किया था। बावजूद प्रधान लिपिक का कहना था कि सर नहीं मान रहे हैं। कम से कम 10 हजार रुपए देना होगा, तभी आपका काम होगा। वादी घूस देकर काम नहीं कराना चाहता था।

    शिकायत के आलोक में सत्यापन किया गया और आरोप सही पाए गए। मामले में एफआईआर दर्ज की गयी और अनुसंधान के क्रम में प्राथमिकी नामजद अभियुक्त प्रधान सहायक अनिल चन्द्रवंशी को 10 हजार रुपए लेकर अपने सहयोगी अप्राथमिकी अभियुक्त जितेन्द्र बहेलिया को देते गिरफ्तार कर लिया गया। अनिल मेदिनीनगर के शास्त्री नगर (भट्ठी मुहल्ला) का निवासी है, जबकि जितेन्द्र विश्रामपुर का रहने वाला है। जितेन्द्र विश्रामपुर नगर परिषद में चालक के पद पर कार्यरत है।

     

    ये भी पढ़े

    गुमला पुलिस और उग्रवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में इनामी नक्सली राजेश उरांव ढेर

    aaj ka jharkhand news aajtak news ACB bihar jharkhand news BIHAR NEWS CORRUPT corruption CRIME NEWS DHANBAD NEWS gumla news jamshedpur JHARKHAND RANCHI latest ranchi news RANCHI NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    • Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • 5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.