Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने अपने शरीर पर बांधा तार और हाईटेंशन लाइन पर फेंक दिया, मौके पर ही मौत
    झारखण्ड

    मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने अपने शरीर पर बांधा तार और हाईटेंशन लाइन पर फेंक दिया, मौके पर ही मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 10, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दुमका: मसलिया के झिलुवा गांव में शुक्रवार की सुबह मानसिक रूप से बीमार 25 साल के भूतनाथ सोरेन ने जान देने का ऐसा रास्ता चुना की सभी की रूह कांप गई। उसने पहले शरीर में तार बांधा और फिर दूसरे सिरे को 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर फेंक दिया। तार में उतरे करंट के कारण उसका पूरा शरीर जल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों के हवाले कर दिया। भूतनाथ के पिता भगत ने रोते हुए बताया कि बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। कई जगह इलाज कराया। उसके बाद भी सुधार नहीं हुआ।

    कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि बच्चे की शादी करा दीजिए, शायद उससे उसकी मानसिक स्थिति बेहतर हो जाए। तब एक साल पहले उसकी शादी करा दी। इसके बाद भी उसमें सुधार नहीं आया। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे ही वह घर से बिना बताए चला गया। कुछ दूर जाकर उसने अपने सीने में तार बांध लिया। उसका दूसरा सिरा हाईटेंशन लाइन पर फेंक दिया। इससे उसकी जान चली गई। उसके घर से निकलने के बाद बहू ने आकर बताया कि पति घर में नहीं हैं। तब उसकी खोज शुरू की। घर से निकले तो कुछ दूर जाने पर चमड़ा जलने की बदबू आई। आसपास देखा तो बेटे का शरीर जल गया था। उसके शरीर पर तार लिपटा हुआ था। तत्काल गांव के लोगों ने लाइन बंद कराई। पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा ने बताया कि पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। भूतनाथ मानसिक रूप से बीमार था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट

    May 6, 2026

    टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक

    May 6, 2026

    रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद

    May 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें JAC इंटर का रिजल्ट
    • टाटानगर स्टेशन पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी पर चढ़ा युवक हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
    • रांची में नशे पर वार: चुटिया से गांजा तस्कर गिरफ्तार, आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    • लातेहार में पुलिस का बड़ा एक्शन: JJMP के 2 नक्सली गिरफ्तार, AK-47 और SLR हथियार बरामद
    • गिरिडीह में कोयला साइडिंग पर खूनी झड़प: 1 ग्रामीण की मौत, 6 सुरक्षा गार्ड घायल
    • सारंडा जंगल में डबल खतरा: मधुमक्खियों का हमला, IED से बाल-बाल बचे CRPF जवान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.