Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»रिम्स में नियुक्ति नहीं होने से झारखंड हाईकोर्ट नाराज, कहा-सिर्फ नाम का ऑटोनामस संस्थान चाहती है सरकार
    झारखण्ड

    रिम्स में नियुक्ति नहीं होने से झारखंड हाईकोर्ट नाराज, कहा-सिर्फ नाम का ऑटोनामस संस्थान चाहती है सरकार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 15, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन प्रसाद की अदालत में झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स में पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति नहीं होने के मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत में मौखिक रूप से कहा कि झारखंड सरकार इनको सिर्फ नाम से संस्था बनाए रखना चाहती है। अभी भी रिम्स सरकार के दबाव में काम करती है। कोर्ट लगातार दो साल से नियुक्ति करने का निर्देश दे रहा है। लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं हो पाई है। क्योंकि इसके पीछे रोस्टर क्लियरेंस सरकार से मिलना है। ऐसे नियम को रद्द कर देना चाहिए, क्योंकि इस वजह से नियुक्ति में बेवजह देरी होती है। रिम्स में काफी संख्या में मरीज आते हैं लेकिन पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के चलते समुचित इलाज नहीं हो पाता है।

    नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने को तैयार

    आपको बता दें कि सुनवाई के दौरान स्वास्थ्य सचिव, कार्मिक सचिव, जेएसएससी के चेयरमैन और रिम्स निदेशक कोर्ट में हाजिर हुए थे। इस दौरान आयोग के चेयरमैन ने कहा कि रिम्स की ओर से नियमानुसार नियुक्ति की प्रक्रिया के लिए अधियाचना नहीं भेजी गई थी, इसलिए उन्होंने इसे वापस कर दिया। लेकिन अगर उक्त मामले में हाईकोर्ट कोई आदेश देती है, तो आयोग नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने को तैयार है। इसके बाद अदालत ने 1 अप्रैल को पूरे मामले में प्रगति रिपोर्ट मांगी है।

    सभी को कोर्ट में हाजिर होकर जवाब देने को कहा गया था

    आपको ये भी बता दें कि यह मामला चीफ जस्टिस डा रवि रंजन व जस्टिस एसएन प्रसाद की अदालत में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थी। पिछली सुनवाई के दौरान रिम्स और सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर अदालत ने स्वास्थ्य सचिव, कार्मिक सचिव, जेएसएससी चेयरमैन और रिम्स निदेशक को सशरीर कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया था। आज यानी मंगलवार को सभी को कोर्ट में हाजिर होकर जवाब देने को कहा गया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

    May 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
    • शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा
    • सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव
    • हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी
    • गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.