Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»रांची के कैपिटोल होटल में मिला BHEL एजीएम का शव, हार्ट अटैक से मौत की आशंका, जांच जारी
    Breaking News

    रांची के कैपिटोल होटल में मिला BHEL एजीएम का शव, हार्ट अटैक से मौत की आशंका, जांच जारी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 5, 2022Updated:March 5, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची के मेनरोड के कैपिटल हिल में शनिवार को भारत हेवी इलेक्ट्रिक्लस लिमिटेड(BHEL ) के एडिशनल GM मनोज कुमार सिंह मृत अवस्था में पाए गए। वह मूलरूप से बिहार के अररिया जिले के रहने वाले थे। वर्तमान में उत्तर प्रदेश के काशी में पदस्थापित थे। गत 3 मार्च को अपने सहयोगी उपेंद्र कुमार मांझी के साथ कार्यालय संबंधी कार्य के लिए शहर आए थे। बताया जा रहा है कि HEC में उन्हें कुछ काम था। वह कैपिटल हिल के कमरा नंबर 209 में रूके थे। वहीं कमरा नंबर 207 में उपेंद्र कुमार रजक ठहरे हुए थे।

    शुक्रवार की रात दोनों अधिकारियों ने एक साथ खाना खाया। कुछ देर टहलते हुए बातचीत की। इसके बाद दोनों अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। शनिवार की सुबह नौ बजे उपेंद्र कुमा ने नाश्ता करने के लिए मनोज कुमार सिंह को फोन किया। कई बार फोन करने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो होटल के मैनेजर को जानकारी दी।

    होटल के कर्मचारियों ने कई बार दरवाजे के बाहर से आवाज लगाई। दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद हिंदपीढ़ी थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। इसमें शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को कब्जे में लेकर RIMS भेज दिया। इसके बाद परिवार को सूचना दी गई। देर रात परिवार के लोग बनारस से रांची पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव को अररिया स्थित पैतृक गांव ले जाया गया। जानकारी के अनुसार एजीएम के दो बेटे अभिषेक और अंकुर भी इंजीनियर हैं।

    हार्ट अटैक से मौत की आशंका, RIMS में जुटे भेल के कर्मी
    बिस्तर पर जिस प्रकार शव पड़ा हुआ था इससे आशंका जताई जा रही है कि मनोज कुमार सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है। हालांकि, हिंदपीढ़ी थाने की पुलिस ने गहनता से कमरे की छानबीन की। कमरे के आसपास लगे CCTV कैमरों को भी खंगाला गया। साथ में रह रहे सहकर्मी से भी पूछताछ की गई। छानबीन के दौरान AGM के शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं पाए गए। इधर, मौत की सूचना मिलते ही रांची में कार्यरत भेल के कई कर्मी RIMS स्थित पोस्टमार्टम हाउस में जुट गए। पोस्टमार्टम के बाद भेल के कर्मी खुद शव लेकर उनके पैतृक गांव गए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.