Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने 44.49 करोड़ की लागत से चौड़ी होने वाली झरिया-बलियापुर रोड का किया भूमि पूजन
    झारखण्ड

    विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने 44.49 करोड़ की लागत से चौड़ी होने वाली झरिया-बलियापुर रोड का किया भूमि पूजन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 5, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झरिया: दशकों से उपेक्षित पश्चिम बंगाल और झारखंड को जोड़ने वाली जर्जर झरिया- बलियापुर मुख्य सड़क की दशा अब जल्द सुधारने वाली है। 44.49 करोड़ की लागत से इस सड़क की मरम्मत और चौड़ीकरण के कार्य का शिलान्यास शनिवार को घनुडीह के पास झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने पूजा व दीप प्रज्वलित कर किया। आचार्य राजेश पांडेय ने भूमि पूजन कराई। सड़क निर्माण कार्य की देखरेख पथ निर्माण विभाग की ओर से की जाएगी। लगभग पांच किलोमीटर तक सड़क बीसीसीएल के क्षेत्र में आता है। कई जगह सड़क जमीनी आग की चपेट में है। इस बाबत कंपनी से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी ले लिया गया है। झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग के कायाकल्प होने की सूचना से स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है। संवेदक मेसस दारोगा प्रधान का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य में दो पुल, 17 पुलिया भी बनाई जाएगी।

    मालूम हो कि इसके पूर्व इस जर्जर सड़क की मरम्मत धनबाद नगर निगम की ओर से लाखों की राशि पर शुरू किया गया था। लेकिन झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने सरकार से निगम के कार्य का विरोध करते हुए इसे और अच्छे ढंग से बनाने के लिए पहल की। इसके बाद सरकार की ओर से कई गुना राशि बढ़ाकर सड़क निर्माण कार्य को नवंबर माह में मंजूरी दी गई। मौके पर डीएसपी अभिषेक कुमार, विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय, सूरज सिंह, रामकृष्ण पाठक मुखिया मनोज सिंह, अक्षय यादव, मुन्ना सिंह, मल्लू सिह, जीतू मोदक, राजू झा, अमृत महतो, बबलू सिंह, सुरेश यादव, प्रभास सिंह, हराधन मोदक, उमाशंकर चौहान, मनोज यादव, राकेश सिंह, राजू राम, सुजित सिंह, रमेश राम, किशोर सिंह, बीसीसीएल के नागेंद्र यादव, वीरेंद्र कुमार सिन्हा के अलावा झरिया थाना और घनुडीह ओपी के पुलिस अधिकारी थे।

    झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ती है झरिया बलियापुर सड़क

    झरिया-बलियापुर मुख्य सड़क झारखंड और पश्चिम बंगाल के लोगो को जोड़ने का काम करती है। इस सड़क से हर दिन सैकड़ों लोग झरिया बलियापुर से पश्चिम बंगाल आना-जाना करते हैं। झरिया रेलवे स्टेशन से जयरामपुर मोड़ तक लगभग पांच किलोमीटर सड़क दशकों से काफी जर्जर हालत में है। इसके कारण सड़क में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। सड़क के निर्माण और चौड़ीकरण से लोगों को काफी राहत मिलेगी। सड़क दुर्घटनाएं भी कम होंगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

    May 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
    • शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा
    • सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव
    • हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी
    • गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.