Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव

    May 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»देवघर में 82 लाख की ठगी का खुलासा, क्रिप्टो करेंसी इंवेस्टमेंट के नाम पर NRI से धोखाधड़ी, 2 गिरफ्तार
    झारखण्ड

    देवघर में 82 लाख की ठगी का खुलासा, क्रिप्टो करेंसी इंवेस्टमेंट के नाम पर NRI से धोखाधड़ी, 2 गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 28, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देवघर: देवघर पुलिस ने ठगी के बड़े मामले का खुलासा किया है। साइबर थाना की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला है कि इन्होंने ब्लाग बटालियन के नाम से एक प्राइवेट कंपनी बनाकर ग्लोबल इंवेस्टर को झांसे में लिया। आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर के निवासी भारतीय मूल के नागरिक शाजी जान से 82 लाख रुपये की ठगी की गई।

    इस मामले में नगर थाना क्षेत्र के विलियम्स टाउन मोहल्ला निवासी राजीव रंजन कुमार व दिग्विजय सरकार को हिरासत में लिया गया। दिग्विजय इस पूरी का मास्टर माइंड है। उसने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह राजीव को अपने काम के लिए इस्तेमाल करता था। गिरफ्तार आरोपियों के पास से USA का एक डालर, 3 लैपटाप , अलग-अलग बैंकों के 22 ATM, दो क्रेडिट कार्ड, छह महंगे मोबाइल, 10 सिम कार्ड, एक पासबुक, चार चेक बुक, एक कैंसिल चेक बरामद किया गया है। पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।

    कुछ ऐसे बनाया शिकार
    दोनों आरोपियों ने ब्लाग बटालियन नाम से एक प्राइवेट कंपनी का ऑनलाइन रजिस्ट्रर करा लिया था। दिग्विजय व राजीव कंपनी के निदेशक बन गए थे। कंपनी बनाने के बाद ट्रेड व क्रिप्टो करेंसी के नाम से प्रोजेक्ट बनाकर इसे इंवेस्टमेंट के लिए वैश्चिक मंच पर पेश कर देते थे। इसके बाद प्रोजेक्ट में पैसा लगाने के लिए ग्लोबल इंवेस्टर की तलाश की जाती थी। कंपनी के माध्यम से इंवेस्ट करने पर एक सौ फीसद से अधिक रेट आफ इंटरेस्ट का लुभावना ऑफर दिया जाता था। इंवेस्टर से पैसे लेने के उस रकम को मार्केट में छोड़ दिया जाता था। इसी ऑफर के झांसे में आकर शाजी जान ने कुल 82 लाख रुपये का इंवेस्ट इस प्रोजेक्ट में कर दिया। उन्होंने इस प्रोजेक्ट में अन्य लोगों से इंवेस्ट करने पर 7 दिनों के अंदर रकम को डेढ़ गुना वापस करने का लालच दिया गया था।

    ईमेल पर मिली पुलिस अधीक्षक को शिकायत
    घटना को लेकर पीड़ित ने देवघर के पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह को रविवार को ई-मेल किया था। मेल के माध्यम से घटना के संबंध में जानकारी दी गई थी। SP ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यालय DSP मंगल सिंह जामुदा, साइबर सेल के DSP सुमित प्रसाद, पुलिस निरीक्षक सह साइबर थाना प्रभारी कृष्णानंद सिंह, इंस्पेक्टर नागेंद्र कुमार मंडल, छठुराम गोंड व महेंद्र दास सहित SI हरिश कुमार सिंह, अनुप पीटर कुजुर, अवधेश बाड़ा, पुष्पेश्वर दास, संगीता कुमार, कपिलदेव यादव, पंकज कुमार निषाद व सुनील कुमार सिंह की टीम बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। टीम ने तकनीकी सेल की मदद से दोनों आरोपियों को उसके ठिकाने से धर दबोचा। इसके बाद इन्हें थाना लाकर पूछताछ की गई।

    पुलिस ने दी जानकारी
    साइबी सेल के DSP सुमित प्रसाद ने बताया कि भारतीय मूल के मेलबर्न निवासी शाजी जान से 82 लाख रुपये ठगी मामले में 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कंपनी रजिस्ट्रर कराने के बाद ग्लोबल इंवेस्टर को सौ फीसद से अधिक रेट आफ इंटरेस्ट के नाम पर ठगी का शिकार बनाते थे। यह गिरोह विदेश में रहने वाले लोगों को ही अपना शिकार बनाता था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

    May 7, 2026

    शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा

    May 7, 2026

    हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी

    May 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बाल तैराक इशांक सिंह को 5 लाख का चेक, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
    • शादी के कुछ दिन बाद ही मौत! रांची में हाईटेंशन तार बना जानलेवा
    • सम्राट चौधरी कैबिनेट का आज विस्तार, JDU-BJP ने जातीय संतुलन पर खेला बड़ा दांव
    • हजारीबाग के मेगालिथ को मिलेगी नई पहचान, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी
    • गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर झामुमो का विरोध, आज राज्यव्यापी प्रदर्शन
    • प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज, कमेटी गठन के बाद फूटा नेताओं का गुस्सा, सचिव जगदीश साहू ने दिया इस्तीफा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.