Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में अब मातृभाषा में भी होगी पढ़ाई, अंग्रेजी स्पोकन और हॉकी को भी शिक्षा से जोड़ने की तैयारी

    November 4, 2026

    मध्यप्रदेश में IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, जहरीली शराबकांड से जुड़ रहे तार; CM मोहन यादव ने संभाला मोर्चा

    November 4, 2026

    बिहार में दीवाली-छठ पर विशेष ट्रेनें 15 हजार फेरे लगाएंगी, नई रेल लाइन बिछाने का भी प्लान

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»गोड्‌डा में ट्रेन से कटकर 2 लोगों की मौत, हंसडीहा-गोड्डा पैसेंजर ने मारी टक्कर
    झारखण्ड

    गोड्‌डा में ट्रेन से कटकर 2 लोगों की मौत, हंसडीहा-गोड्डा पैसेंजर ने मारी टक्कर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 26, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के गोड्‌डा जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें 2 वृद्ध लोगों की मौत हो गई। घटना पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में हुई। मरने वालों की पहचान 72 वर्षीय कैलाश साह तथा 70 वर्षीय महेंद्र साह के रूप में की गई है। दोनों पोड़ैयाहाट बाजार के रहने वाले थे। दोनों एक साथ निजी काम से रेलवे की पटरी पकड़ कर जा रहे थे। इसी दौरान हंसडीहा-गोड्डा पैसेंजर ने इन्हीं अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में इनके शरीर के दो हिस्से हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

    बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद रेलवे लाइन के पास से गुजरने वाले कुछ लोगों की नजर इन शवों पर पड़ी। इसके बाद इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों व स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई। घटना की जानकारी होने पर आसपास रहने वाले लोगों की भी भीड़ भी मौके पर जुट गई। इसके बाद इन शवों की पहचान की गई। बताया जा रहा है कि मरने वाले दोनों लोग हमउम्र थे। इन दोनों के बीच पक्की दोस्ती थी। अक्सर दोनों साथ यात्राएं करते थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे। इनका रो-रो कर बुरा हाल था। घटना के कारण इलाके में मातम पसर गया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में अब मातृभाषा में भी होगी पढ़ाई, अंग्रेजी स्पोकन और हॉकी को भी शिक्षा से जोड़ने की तैयारी

    November 4, 2026

    हजारीबाग में NIA की बड़ी कार्रवाई, उदय साव और प्रदीप साव के घर सुबह-सुबह छापेमारी

    November 4, 2026

    एक्सट्रीम बार हत्याकांड: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची SSP को किया तलब, जांच की खामियों पर 30 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट

    November 4, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में अब मातृभाषा में भी होगी पढ़ाई, अंग्रेजी स्पोकन और हॉकी को भी शिक्षा से जोड़ने की तैयारी
    • मध्यप्रदेश में IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, जहरीली शराबकांड से जुड़ रहे तार; CM मोहन यादव ने संभाला मोर्चा
    • बिहार में दीवाली-छठ पर विशेष ट्रेनें 15 हजार फेरे लगाएंगी, नई रेल लाइन बिछाने का भी प्लान
    • हजारीबाग में NIA की बड़ी कार्रवाई, उदय साव और प्रदीप साव के घर सुबह-सुबह छापेमारी
    • झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, एके चतुर्वेदी ने संभाली कमान; रिंकू भकत उपाध्यक्ष निर्वाचित
    • एक्सट्रीम बार हत्याकांड: झारखंड हाईकोर्ट ने रांची SSP को किया तलब, जांच की खामियों पर 30 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.