Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के कथारा कोलियरी में कोयला धंसने से 3 महिलाओं की दबकर मौत, 4 घायल

    November 5, 2026

    झारखंड में अब मातृभाषा में भी होगी पढ़ाई, अंग्रेजी स्पोकन और हॉकी को भी शिक्षा से जोड़ने की तैयारी

    November 4, 2026

    मध्यप्रदेश में IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, जहरीली शराबकांड से जुड़ रहे तार; CM मोहन यादव ने संभाला मोर्चा

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के समारोह की तैयारी का जायजा लेने मोरहाबादी मैदान पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन
    झारखण्ड

    झारखंड सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के समारोह की तैयारी का जायजा लेने मोरहाबादी मैदान पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 28, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची के मोरहाबादी मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर कल बुधवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने तैयारियों के संबंध में वहां उपस्थित पदाधिकारियों से पूरी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. सीएम ने कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले लाभुकों, आमजनों तथा अतिथियों के लिए सोशल डिस्टैंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा. आपको बता दें कि 29 दिसंबर को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समारोह में सम्मिलित होने वाले आगंतुकों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था, एलइडी स्क्रीन्स की व्यवस्था सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का भी निर्देश दिया. आपको बता दें कि 29 दिसंबर को 11:55 बजे से राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है.

    कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए कार्यक्रम स्थल में लगभग 5 हजार लोगों के बैठने की मुकम्मल व्यवस्था की गयी है. इस समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से लाभुक एवं आगंतुक उपस्थित होंगे. राज्य स्तरीय समारोह से सभी जिले एलइडी स्क्रीन्स के माध्यम से ऑनलाइन जुड़े रहेंगे. मौके पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव केके सोन, सचिव पूजा सिंघल, सचिव अमिताभ कौशल, सचिव प्रशांत कुमार, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव लोचन बख्शी, नगर आयुक्त मुकेश कुमार, रांची के उपायुक्त छवि रंजन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के कथारा कोलियरी में कोयला धंसने से 3 महिलाओं की दबकर मौत, 4 घायल

    November 5, 2026

    झारखंड में अब मातृभाषा में भी होगी पढ़ाई, अंग्रेजी स्पोकन और हॉकी को भी शिक्षा से जोड़ने की तैयारी

    November 4, 2026

    हजारीबाग में NIA की बड़ी कार्रवाई, उदय साव और प्रदीप साव के घर सुबह-सुबह छापेमारी

    November 4, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के कथारा कोलियरी में कोयला धंसने से 3 महिलाओं की दबकर मौत, 4 घायल
    • झारखंड में अब मातृभाषा में भी होगी पढ़ाई, अंग्रेजी स्पोकन और हॉकी को भी शिक्षा से जोड़ने की तैयारी
    • मध्यप्रदेश में IPS अनुराग सुजानिया का इस्तीफा, जहरीली शराबकांड से जुड़ रहे तार; CM मोहन यादव ने संभाला मोर्चा
    • बिहार में दीवाली-छठ पर विशेष ट्रेनें 15 हजार फेरे लगाएंगी, नई रेल लाइन बिछाने का भी प्लान
    • हजारीबाग में NIA की बड़ी कार्रवाई, उदय साव और प्रदीप साव के घर सुबह-सुबह छापेमारी
    • झारखंड बार काउंसिल को मिला नया अध्यक्ष, एके चतुर्वेदी ने संभाली कमान; रिंकू भकत उपाध्यक्ष निर्वाचित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.