Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दी, आज जेल में ही रहेंगे, कल या शनिवार को होगी रिहाई
    Breaking News

    आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दी, आज जेल में ही रहेंगे, कल या शनिवार को होगी रिहाई

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 28, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मुंबई क्रूज पार्टी मामले में बंबई हाई कोर्ट ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और उसके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को जमानत दे दी है. हालांकि एनसीबी के वकील अनिल सिंह ने आर्यन खान और उसके दोनों दोस्त को जमानत देने का पुरजोर विरोध किया था और आज की सुनवाई के दौरान लगभग डेढ़ घंटे दलीलें दी गयी. एनसीबी के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि आर्यन खान और उनके साथियों की गिरफ्तारी बिलकुल वैध है और अगर उन्हें जमानत दिया जाता है तो वे सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं इसलिए उन्हें बेल ना दी जाये.

    आर्यन के वकील मुकुल रोहतगी ने मीडिया को बताया कि आर्यन खान, अरबाज खान एवं मुनमुन धमेचा को हाई कोर्ट ने बेल दे दी है. आरोपी नंबर वन आर्यन खान, आरोपी नंबर दो अरबाज खान और आरोपी नंबर तीन मुनमुन धमेचा है. बेल की डिटेल आॅर्डर कल मिलेगी और संभव है कि ये तीनों कल या फिर शनिवार को जेल से बाहर आ जायें.

    एनसीबी के वकील की दलील खत्म होने के बाद आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि आर्यन खान किसी साजिश का हिस्सा नहीं हैं, उन्होंने कोई साजिश नहीं रची. उन्होंने अगर दो-तीन बार ड्रग्स का सेवन किया है तो इससे यह बात कहां साबित होती है कि उन्होंने कोई साजिश रची है या वे इसके व्यावसायिक इस्तेमाल में शामिल थे. एजेंसी के पास इस बात के क्या सबूत हैं. आर्यन साथ थे लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि वहां ड्रग्स मौजूद है. जब कोई सबूत नहीं है तो आर्यन खान को जेल में रखने का क्या मतलब है?

    सुनवाई के दौरान एनसीबी के वकील अनिल सिंह ने आर्यन खान को जमानता देने का पुरजोर विरोध किया और कहा है कि आर्यन और अरबाज ने पहली बार ड्रग्स नहीं लिया है. वे दोनों कई साल से ड्रग्स ले रहे हैं. इनके कई ड्रग्स पैडलर से संपर्क हैं. आर्यन और अरबाज यह जानते थे कि क्रूज पर ड्रग्स मौजूद है. अनिल सिंह ने कहा कि क्रूज पर जितना ड्रग्स मौजूद था वह निजी इस्तेमाल से बहुत ज्यादा था.

    एनसीबी के वकील अनिल सिंह ने कहा कि बचाव पक्ष यह कह रहा है कि आर्यन खान की जांच क्यों नहीं की गयी, जबकि मेरा यह कहना है कि जांच क्यों? यह मामला इस बात का नहीं है कि आर्यन खान ने ड्रग्स लिया था या नहीं, यह मामला है ड्रग्स की बरामदगी का. अनिल सिंह ने कोर्ट के सामने कहा कि आर्यन खान के व्हाट्‌सएप चैट से ड्रग्स के व्यावसायिक इस्तेमाल के सबूत मिले हैं.

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.