Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: गुजरात कोर्ट ने 38 दोषियों को दी फांसी की सजा, 56 लोगों की हुई थी मौत
    Breaking News

    2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: गुजरात कोर्ट ने 38 दोषियों को दी फांसी की सजा, 56 लोगों की हुई थी मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 18, 2022Updated:February 18, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    साल 2008 में गुजरात के अहमदाबाद में हुए सीरियल बम धमाकों शामिल दोषियों को सजा सुना दी गई है. विशेष न्यायाधीश एआर पटेल की अदालत ने 49 अभियुक्तों में से 38 को फांसी की सजा सुनाई है. बाकी 11 दोषियों को उम्र कैद की सजा मिली है.

    गौरतलब है कि 26 जुलाई 2008 को गुजरात के अहमदाबाद में सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे. एक के बाद एक धमाकों में कुल 56 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना से गुजरात समेत पूरा देश हिल गया था. उस समय गुजरात के तात्कालिक मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और तात्कालिक गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस विभाग को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया.

    फैसले के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई. रातों रात तेजतर्रार पुलिस अधिकारियों को क्राइम ब्रांच में शामिल कर तफ्तीश की जिम्मेदारी सौंपी गई. पुलिस विभाग के आला अधिकारी लीड की तलाश में अपने सूत्रों और मुखबिरों को एक्टिव कर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुट गए.

    अहमदाबाद बम ब्लास्ट की जांच कर रहे अधिकारियों ने कई लीड पर काम किया लेकिन अभी तक वो कुछ भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए थे. इसी बीच जांच टीम में शामिल डीसीपी अभय चुडासमा को एक लीड मिली. किसी तरह उन्हें खबर मिली की भरुच में धमाकों में इस्तेमाल की गई कार देखी गई है. इसके बाद टीम रातों रात भरूच पहुंच गई. जांच के दौरान उस घर का पता चला जहां बम बनाया गया था. यहीं पुलिस के लिए पहली और कारगर लीड साबित हुई.

    अहमदाबाद में बम ब्लास्ट के बाद पुलिस ने मकान मालिक से पूछताछ की तो एक फोन नंबर मिला इसके बाद कड़ी दर कड़ी सारे राज खुलते चले गए. इसके बाद क्राइम ब्रांच ने साढ़े सौ पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की टीम बनाई. पूरी टीम ने सैकड़ों छापेमारी की. अपराधियों को पकड़ा पूछताछ की. इसका नतीजा निकला की घटना के महज 19 दिन बार विस्फोट से जुड़े 30 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद बाकी आतंकियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. उस समय सभी आरोपी आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन से ताल्लुक रखते थे.

    गौरतलब है कि, 26 जुलाई 2008 को अहमदाबाद विस्फोट में एक घंटे के भीतर 21 जोरदार बम धमाके हुए थे. इन धमाकों के बाद हर तरफ खून से सने शरीर और चीख पुकार ही बाकी रह गई थी. पुलिस ने ब्लास्ट केस में 20 एफआईआर दर्ज किए थे. वहीं, इसके अलावा सूरत में भी 15 एफआईआर दर्ज किए गए थे. गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में 13 साल आरोपियों पर मुकदमा चला.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026

    झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.