Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा

    June 29, 2026

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»19 घंटे बाद डैम से NDRF की टीम ने निकाली लाश, 5 फरवरी को बहन को वीडियो कॉल कर लगाई थी डैम में छलांग
    झारखण्ड

    19 घंटे बाद डैम से NDRF की टीम ने निकाली लाश, 5 फरवरी को बहन को वीडियो कॉल कर लगाई थी डैम में छलांग

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 6, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    सौरभ की फाइल फोटो।
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    5 फरवरी को केलाघाघ डैम में कूदने वाले युवक की लाश घटना के करीब 19 घंटे बाद शनिवार को बाहर निकाल लिया गया। डैम में डूबी लाश को निकालने के लिए NDRF की टीम सिमडेगा पहुंची थी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से जब युवक को नहीं निकाल पाई तो NDRF को सूचना दी गई थी। बताते चलें कि शुक्रवार की शाम युवक ने अपनी छोटी बहन को वीडियो कॉल किया। कुछ देर बाद कॉल काटकर उसने डैम में छलांग लगा दी थी। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि युवक ने ऐसा क्यों किया।

    युवक की पहचान 24 साल के सौरभ के रूप में की गई। शुक्रवार की शाम सवा 4 बजे सौरभ ने अपनी बहन छोटी, जो कि गया बिहार में अपनी मौसी के घर गई हुई है को फोन कर कहा कि वीडियो काॅल करो, तेरा चेहरा देखना है। जब उसकी बहन ने वीडियो काॅल किया तब उसे सौरभ केलाघाघ डैम के पास बैठा नजर आया। सौरभ स्कूटी से डैम के पास पहुंचा था।

    सौरभ वीडियो कॉल पर एकटक बिना कुछ बोले बहन का चेहरा देखता रहा फिर उसने कॉल काट दिया और डैम में कूद गया। उस समय केलाघाघ घूमने गई कुछ महिलाओं ने सौरभ को डैम में छलांग लगाते देखा और तुरंत वहां स्थित टीओपी को इसकी सूचना दी।

    टीओपी प्रभारी तुरंत डैम की तरफ दौड़े लेकिन तब तक सौरभ डूब गया था। SP डाॅ शम्स तब्रेज और एसडीपीओ राजकिशोर भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने सौरभ को ढूंढने के लिए NDRF की टीम के प्रभारी अफसर से बात की।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत

    June 29, 2026

    कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर

    June 29, 2026

    झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड

    June 29, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • EPFO की बड़ी घोषणा: 1 जुलाई तक बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, क्लेम और पासबुक डाउनलोड नहीं होगा
    • मौत बनकर दौड़ा ट्रैक्टर! सड़क किनारे चल रही युवती को कुचलता हुआ निकल गया, मौके पर मौत
    • कभी खेतों में मजदूरी करती थीं, आज 50 हजार महीने कमा रहीं रांची की सावित्री, बदल दी अपनी तकदीर
    • झारखंड यूथ कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कुमार गौरव को पद से किया गया होल्ड
    • ED के समन पर पेश नहीं हुए रोहित उरांव, पूछताछ के लिए मांगा और समय
    • 30 जून से शुरू होगा मतदाता सूची का SIR अभियान, धनबाद में BLO देंगे घर-घर दस्तक, 76% मैपिंग पूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.